फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bomb in the collectorate

कलक्ट्रेट में बम से हड़कंप

Mon, 23 Jul 2018 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Mon, 23 Jul 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bomb in the collectorate
कलेक्ट्रेट में बमनुमा पटाखे का निरीक्षण करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

पटाखानुमा बम ने कलेक्ट्रेट में हड़कंप मचा दी। अधिकारियों से लेकर कर्मचारी तक अपने कक्षों और सीटों से भाग खड़े हुए। दहशत के बीच पुलिस ने कथित बम अपने कब्जे में ले लिया। घटना सोमवार को शाम करीब 4 बजे की है।

विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में अधिकारी और कर्मचारी अपनी सीट पर थे। वीडियो कांफ्रेसिंग होने से मंडलायुक्त को भी आना था। इसी बीच परिसर में पड़े लाल रंग के पलीता लगे बम पर होमगार्ड की नजर पड़ गई। उसने फौरन ही यह खबर फैला दी। सारे कर्मी बाहर आ गए। इसी बीच वीडियो कांफ्रेसिंग में आए मंडलायुक्त के वाहन को भी उस ओर जाने से रोक दिया गया। अफरा तफरी और हड़कंप के बीच सिविल लाइन चौकी प्रभारी हीरालाल ने नजदीक से जायजा लेने के बाद बमनुमा पटाखे को कब्जे में ले लिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि पलीता लगा पटाखा है। यह किसने रखा? इसकी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed