फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bolero collision injures three bike riders

बोलेरो की टक्कर से तीन बाइक सवार घायल

Mon, 06 Jun 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 06 Jun 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bolero collision injures three bike riders
accident - फोटो : ANI

बांदा। चालक को नशीला पदार्थ सुंघाकर बदमाशों ने उसे बेहोशी हालत में सड़क किनारे फेंक दिया और ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए। वह दिन भर बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़ा रहा। शाम को नजदीकी गांव की कैंसर पीड़ित महिला उसे अपने घर ले गईं और प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


चित्रकूट जिले के गढ़ीवां गांव निवासी राजेश (35) पुत्र देवराज ट्रैक्टर चलाकर परिवार पालता है। शनिवार को तीन लोग उससे मिले और बांदा में एक माह का काम बताकर भाड़े पर ट्रैक्टर लेकर चलने को कहा। झांसे में आकर राजेश उनके साथ ट्रैक्टर लेकर चल दिया। रास्ते में नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे बेहोश कर दिया।
विज्ञापन


लुटेरे राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ोखर खुर्द गांव के पास उसे सड़क किनारे फेंक कर ट्रैक्टर ले फरार हो गए। शराब के नशे में होने की आशंका पर राहगीर उसे नजरंदाज करते रहे। कई घंटों तक होश न आने पर नजदीक स्थित बड़ोखर खुर्द गांव की कैंसर पीड़ित महिला और समाजसेवी फूला देवी राजेश को उठाकर अपने घर ले आई। चेहरे पर पानी के छींटे डालकर होश में लाया। उसे बेल का जूस पिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को सुबह फूला देवी और ग्रामीणों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। राजेश ने बताया कि बदौसा के पास रुमाल में उसे कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसे कुछ पता नहीं चला। लुटेरे उसका ट्रैक्टर और पांच हजार रुपये और मोबाइल फोन ले गए। कोतवाली प्रभारी कुशल पाल सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। सर्विलांस के जरिये बदमाशों की तलाश की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed