फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bolero Banda recovered stolen from Kanpur

कानपुर से चोरी बोलेरो बांदा में बरामद

Sat, 04 Jun 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 04 Jun 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
 Bolero Banda recovered stolen from Kanpur
पुलिस द्वारा पकड़े गए वाहन चोर और बरामद वाहन। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। पुलिस ने अंतर्जनपदीय वाहन चोर के सरगना समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी के तीन चार पहिया वाहन बरामद किए हैं। इनमेें बरामद एक बोलेरो दो दिन पूर्व कानपुर के नौबस्ता से चोरी की थी। गिरोह के पास छह अधकटे वाहन भी बरामद हुए। गिरोह में इलाहाबाद की महिला भी शामिल बताई गई है। फिलहाल वह पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक आरपी पांडेय ने शनिवार को बताया कि शहर कोतवाली पुलिस टीम को शहर के नवाब टैंक के पास पेट्रोल पंप के सामने किराए के भवन में गैराज चला रहे डेंटर-पेंटर विनोद उर्फ विपिन शर्मा को गैराज में छापा मारकर गिरफ्तार किया। वहां चोरी के कई चार पहिया वाहन और फर्जी कागजात तथा कटी हुई चेचिस और प्लेटें आदि बरामद हुईं।
विज्ञापन


विनोद कानपुर नगर में नौबस्ता थाना क्षेत्र के जोगी बाबा मंदिर के पास का रहने वाला है। उसके साथ बांदा जिले के अतर्रा थानांतर्गत नंदना गांव का रावेंद्र गुप्ता उर्फ सोनू पुत्र अशोक कुमार गुप्ता भी पकड़ा गया। इनके कब्जे से एक-एक बोलेरो, मार्शल, टाटा सूमो और एक-एक कटी हुई मैजिक व स्कार्पियो तथा तीन कटी हुई लोहे की प्लेट जिस पर चेचिस नंबर पड़ा है और तीन रजिस्ट्रेशन बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि विनोद इस गिरोह का सरगना है। उस पर कानपुर के बर्रा और कैंट थानों में धोखाधड़ी आदि के मुकदमे दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि गिरोह में महिला श्वेता गुप्ता भी शामिल है। यह इलाहाबाद की रहने वाली है। इन दिनों कानपुर में रहकर गिरोह में शामिल है।


उसके खिलाफ इलाहाबाद और कानपुर में कई मुकदमे दर्ज हैं। बताया कि दो जून को कानपुर के नौबस्ता निवासी संतोष कुमार की बोलेरो चोरी हो गई थी। यह बोलेरो विपिन के गैराज से बरामद हुई। इसे महिला लेडी डॉन ने रावेंद्र गुप्ता के जरिये चोरी कराकर यहां भेजा था। महिला की तलाश की जा रही है। गिरोह को पकड़े वाली टीम मेें एसआई उपेंद्र सिंह यादव, राकेश सरोज, रामबाबू यादव, कांस्टेबिल श्यामबाबू अग्निहोत्री, इंद्रमणि यादव, घनश्याम शुक्ला और सुशील कुमार शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed