फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bolero also defeated teenager

बोलेरो ने किशोर को रौंदा

Sat, 03 Oct 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 03 Oct 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Bolero also defeated teenager

बड़ोखर बुजुर्ग। दुकान से घरेलू सामान खरीदकर घर जा

विज्ञापन
रहे किशोर को बोलेरो ने रौंद दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने नरैनी-बांदा मार्ग पर शव रखकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। दो घंटे बाद एसडीएम नरैनी और सीओ अतर्रा के समझाने-बुझाने पर जाम खत्म हुआ।

गिरवां थाने के बड़ोखर बुजुर्ग निवासी संतोष वर्मा (15) पुत्र शिवशरण वर्मा शनिवार को शाम नरैनी-बांदा मुख्य मार्ग पर दुकान से सामान लेकर पैदल घर जा रहा था। नरैनी की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे रौंद दिया। चालक वाहन समेत फरार हो गया।

परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बोलेरो में उत्तर प्रदेश सरकार लिखा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, परिजनों और ग्रामीणों ने कार चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नरैनी-बांदा मार्ग पर सड़क जाम कर दिया।

किशोर का शव सड़क पर रखकर नारे लगाए। देर शाम तक सड़क जाम होने से यातायात अवरुद्ध रहा। गिरवां थानाध्यक्ष चौधरी रमेश सिंह ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे उच्चाधिकारियों के मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े रहे।

जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में आए युवक को आधी रात में किसी वाहन ने रौंद दिया। उसकी वहीं मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नंदवारा गांव का 28 वर्षीय दिलीप राजपूत पुत्र सुखदेव शुक्रवार की रात अपने स्वजातीय प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में आया था।

बांदा रोड पर प्रत्याशी का चुनाव कार्यालय है। शुक्रवार की देर रात वह यहां आया था। शनिवार को तड़के टहलने निकले लोगों ने चुनाव कार्यालय के पास शव कुचला पड़ा शव देखा। माना जा रहा है कि किसी वाहन ने उसे रौंद दिया। परिजनों ने बताया कि वह घर का इकलौता कमाऊ पूत था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed