{"_id":"a3f2207aa7b8f16069a158c8d5eab20d","slug":"bikers-from-the-retired-personnel-seized-50-thousand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स ने रिटायर कर्मी से छीने 50 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकर्स ने रिटायर कर्मी से छीने 50 हजार
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 06 Nov 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। भीड़ भाड़ वाले जजी चौराहे पर बाइकर्स ने 50
विज्ञापन
हजार रुपये से भरा बैग छीन लिया और भाग निकले। आसपास के लोग तमाशाई बने
रहे। किसी ने उनका पीछा नहीं किया। पुलिस कार्यालय से बमुश्किल एक फर्लांग
दूर हुई घटना में पुलिस लगभग एक घंटे बाद पहुंची।
शुक्रवार को पैलानी थाना क्षेत्र के नरी गांव निवासी रिटायर्ड नलकूप आपरेटर सुखलाल यादव दोपहर को स्टेट बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर वापस जा रहा था। नोट से भरा बैग उसके हाथ में था। वाहन की तलाश में वह पैदल महाराणा प्रताप चौक की ओर चल दिया।
जजी चौराहे पर पुल के पास बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर उसका बैग छीन लिया और भाग निकले। सुखलाल गुहार लगाता रहा, लेकिन किसी ने लुटेरों का पीछा नहीं किया। उसने भागकर सिविल लाइन चौकी पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी राममूर्ति पटेल ने बताया कि दो कांस्टेबल घटनास्थल भेजकर जानकारी ली गई।
लुटेरों का पता नहीं चला। सुखलाल ने पुलिस को बताया कि बैग में 50 हजार रुपये समेत बैंकों की पासबुकें, कंपनी के बांड व जरूरी कागजात थे।
गौरतलब है कि जजी चौराहे में अक्सर ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी रहती है। घटना के समय यहां कोई पुलिस कर्मी मौजूद नहीं था। इसके पूर्व बुधवार की रात लुटेरों ने कटरा स्थित शिव मंदिर के पास बाइक सवार युवक जितेंद्र (आजाद नगर) की आंखों में मिर्च झोंककर नगदी व मोबाइल फोन लूट ले गए थे।