{"_id":"56eee3284f1c1b3341f14f21","slug":"bike-riders-businessman-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार व्यापारी को गोली मारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार व्यापारी को गोली मारी
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 20 Mar 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमासिन। बाइक पर पीछे बैठे युवकों ने व्यापारी को गोली मारकर घायल कर दिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। फतेहपुर जिले के किशनपुर कसबा निवासी मुन्नू गुप्ता (45) पुत्र जुगुल किशोर यहां दांदौं तिराहे पर परचून की दुकान है। शनिवार को शाम उसके परिचित दो युवक करन व बाला (गढ़ा रग्घुपुर, फतेहपुर) दुकान आए और काफी देर साथ रहे। रात 10 बजे दुकान बंद कर किशनपुर जा रहे मुन्नू के साथ बाइक पर दोनों युवक भी बैठ गए।
विज्ञापन
दांदौं घाट के पास बाइक पर पीछे बैठक करन ने तमंचा सटाकर मुन्नू की पीठ पर गोली मार दी। मुन्नू घायल होकर बाइक से गिर पड़ा। करन और बाला ने उस पर कई और फायर किए। गोली मारने के बाद बाइक छोड़कर युवक भाग निकले।
विज्ञापन
घायल मुन्नू ने फोन पर अपने भाई दिनेश गुप्ता को सूचना दी। उधर, थानाध्यक्ष हरीशरण यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और घायल को पीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुन्नू पहले किशुनपुर में दुकान खोले था। तभी से दोनों युवकों से उसका परिचय था। रात को ही गांव में दबिश दी लेकिन हमलावर हाथ नहीं आए। भाई की तहरीर पर करन और बाला के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन