{"_id":"28fc625178fd4cd3403ea0c4d414f9bb","slug":"bike-rider-injured-in-bus-collision-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से बाइक सवार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस की टक्कर से बाइक सवार घायल
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
Updated Wed, 17 Feb 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। रोडवेज बस की टक्कर से युवक घायल हो गया। अन्य
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं में मां-बेटा समेत छह राहगीर लहूलुहान हो गए। घायलों में
बाइक सवार भी शामिल हैं, जो हेलमेट नहीं पहने थे। इन्हें जिला अस्पताल में
भर्ती कराया गया है।
ऐला (गिरवां) गांव का लक्ष्मीकांत (35) पुत्र विशाली बुधवार को दोपहर बाइक से अतर्रा जा रहा था। पीछे से आई तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग निकला। देहात कोतवाली क्षेत्र के खौड़हा पुरवा का रामजियावन (70) बुधवार को दोपहर पैदल बांदा आ रहा था। मंडी समिति के पास ट्रक की टक्कर से घायल हो गया।
एक अन्य घटना में बिसंडा निवासी अमित (15) पुत्र रामसनेही मंगलवार को शाम साइकिल से घर जा रहा था। ट्रक की टक्कर लगने पर गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
पपरेंदा (चिल्ला) गांव का रामप्रताप चक्रवर्ती (55) मंगलवार को दोपहर अपने साथी जगमोहन (50) के साथ साइकिल से खेत जा रहा था। तेज रफ्तार कैंपर की ठोकर से दोनों साइकिल सवार लहूलुहान हो गए।
उधर, कोतवाली नगर के तिंदवारा गांव की मुन्नी (40) पत्नी भोला पुत्र दिनेश (14) के साथ मंगलवार को शाम पैदल बांदा आ रही थी।
मेडिकल कालेज के पास सामने से बाइक की टक्कर लगने पर दोनों घायल हो गए। चंदपुरा (कालिंजर) निवासी छोटेलाल (20) पुत्र देवीदीन बाइक से गिरकर चुटहिल हो गया। वह बहेरी गांव से घर आ रहा था।