फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bicycle rider truck thrashed

साइकिल सवार को ट्रक ने रौंदा

Thu, 14 Jan 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 14 Jan 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bicycle rider truck thrashed

बांदा। साइकिल सवार को ट्रक ने रौंद दिया। उसकी

विज्ञापन
घटनास्थल पर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एक अन्य घटना में ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवार घायल हुए।

शहर कोतवाली क्षेत्र के दरदा गांव निवासी पप्पू (26) पुत्र रामस्वरुप मंगलवार को शाम चाचा छोटेलाल की ससुराल नगनेधी गांव जाते समय राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव से कुछ पहले ट्रक की चपेट में आ गया।

राहगीरों व ग्रामीणों ने उसे सीएचसी अतर्रा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने जिला अस्पताल रिफर कर दिया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मां जगरानी ने बताया कि सूखे से फसल न होने से मवेशियों के लिए भूसा नहीं था। पप्पू रिश्तेदारी में धान का पुआल लेने गया था। पिता की छह माह पहले बीमारी से मौत हो गई थी।

खप्टिहा कलां प्रतिनिधि के मुताबिक निवाइच गांव निवासी रामकिशोर (25) सुमेरा व जयराम (28) पुत्र रमइया बुधवार को शाम बाइक पर खप्टिहा से गांव जा रहे थे।

रास्ते में बांदा की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर ट्रक कब्जे में ले लिया। चौकी प्रभारी लाल सिंह ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed