{"_id":"5b09a63b4f1c1b8c6e8b4cb1","slug":"bank-manager-cashier-sued-over-eight","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक मैनेजर, कैशियर आठ पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक मैनेजर, कैशियर आठ पर मुकदमा
banda
Updated Sat, 26 May 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बांदा। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की नरैनी शाखा के प्रबंधक व कैशियर समेत आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने पीड़ित किसान के केसीसी खाते से साढ़े तीन लाख रुपये निकालने के मामले में ये आदेश दिए है। कालिंजर थाना क्षेत्र के परसहर गांव निवासी किसान मातादीन का इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की नरैनी शाखा में केसीसी खाता है। वो बीती 6 अप्रैल को बैंक पहुंचा और अपने खाते की पासबुक बैंक कर्मियों से मांगी। इस पर बैंककर्मियों उसे टरका दिया। कुछ दिन बाद मातादीन फिर बैंक पहुंचा और पासबुक की डुप्लीकेट कॉपी निकलाई। पासबुक से उसे पता चला कि उसके खाते से साढ़े तीन लाख रुपये निकाले गए हैं। परेशान मातादीन ने नरैनी कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। उसने एसपी को अर्जी दी पर वहां भी उसकी सुनवाई नहीं हुई। इस पर उसने 10 मई को सीजेएम न्यायालय में धारा 156 (3) के तहत अधिवक्ता के माध्यम से अर्जी पेश की। शनिवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट खलीकुज्जमां ने सुनवाई के बाद बैंक के शाखा प्रबंधक और कैशियर सहित परसहर गांव निवासी राजकुमार द्विवेदी पुत्र महादेव, रीतेश कुमार, राजेश, नीलम, रामानुज, अटल बिहारी करवरिया (नरैनी) के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार विवेचना के आदेश नरैनी कोतवाली पुलिस को दिए हैं।
=========
शौचालय घोटाला: प्रधान को नोटिस, जवाब तलब
- उप निदेशक ने जांच में पाई थीं अनियमितताएं
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। भारत स्वच्छता मिशन के तहत शौचालयों के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किए जाने पर जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान को नोटिस दी है। साक्ष्य सहित 15 दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर प्रधान की वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार खत्म करने की चेतावनी दी है।
पंचायतीराज निदेशक चित्रकूटधाम मंडल दिनेश कुमार सिंह ने महुआ ब्लाक की ग्राम पंचायत पैगंबरपुर में 22 अप्रैल को निरीक्षण किया था। 14 शौचालय मानक के विपरीत मिले। ठेेकेदारी के माध्यम से प्रधान ने शौचालयों के निर्माण में महज औपचारिकता पूरी की। सीमेंट की पटिया आधारित डिजाइन बनाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया। उप निदेशक की निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर डीएम दिव्य प्रकाश गिरि ने प्रधान को नोटिस जारी कर पंद्रह दिन में जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार खत्म करके तीन सदस्यीय टीम गठित करने की चेतावनी दी है। उधर, पंचायतीराज उप निदेशक दिनेश प्रताप सिंह ने सभी जिला पंचायत राज अधिकारियों को आदेश जारी कर सभी गांवों में सामुदायिक शौचालय बनवाने के निर्देश दिए हैं। कहा कि ग्राम प्रधान इसे कार्ययोजना में शामिल कराएं। बिना सामुदायिक शौचालय के कोई भी कार्ययोजना अनुमोदित नहीं करेंगे।
विज्ञापन
==========
शराब बंदी को निकाली बाइक रैली
बांदा। भगवती मानव कल्याण संगठन और पंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट संगठन के संयुक्त तत्वावधान में जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह गौर की अगुवाई में शुक्रवार को बाइक रैली निकाली गई। यह मंडपम हाल से अतर्रा चुंगी, बड़ोखर खुर्द, जमनीपुरवा, रेउना, डिंगवाही, महुआ, खुरहंड, अर्जुनाह, गिरवां बड़ोखर बुजुर्ग, तिंदवारा गांव होते हुए कलेक्ट्रीेट आई। यहां मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। इसमें कहा कि बिहार की तरह उत्तर प्रदेश को भी पूर्ण नशामुक्त घोषित किया जाए। 5 हजार लोगों के हस्ताक्षरयुक्त पत्र भी मुख्यमंत्री को भेजा। इस मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष पूजा देवी, महासचिव अजय अवस्थी, रमेश कुमार पांडेय, सोनी सिंह, पवन कुमार, सीताराम, राम सिंह, मालती, मूलचंद्र, अनुराधा, दिवाकर, धर्मेंद्र, ननमाई, कुमकुम सिंह, चंद्रबदन इत्यादि शामिल रहे।स्त्रत्त्
==========
बैठक स्थगित
बांदा। संभागीय परिवहन प्राधिकरण चित्रकूटधाम संभाग की 30 मई को मयूर भवन सभागार में होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है। सचिव ने बताया कि अब यह बैठक 31 मई को दोपहर 12 बजे से मयूर भवन सभागार में ही होगी। उन्होंने सभी से बैठक में शामिल होने को कहा है। ब्यूरो
======
फोटो-26 बीएनडी पी-11 : कलक्ट्रेट के नजारत अनुभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। अमर उजाला
लक्ष्मी बने अध्यक्ष
बांदा। चतुर्थ श्रेणी अंजुमन नजारत (कलक्ट्रेट) संघ का द्विवार्षिक चुनाव प्रशासनिक अधिकारी सईद अहमद की देखरेख में हुआ। शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में सर्वसम्मति से लक्ष्मी प्रसाद अध्यक्ष व हीरालाल महामंत्री चुने गए। उमेश तिवारी उपाध्यक्ष, हसन जाफरी कोषाध्यक्ष, रामआसरे आडिटर, राजाभइया संगठन मंत्री व रामगोपाल रैकवार प्रचार मंत्री चुने गए। ब्यूरो
=======
पांच कर्मचारियों के तबादले
बांदा। जिला विकास अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार त्रिवेदी ने दो वरिष्ठ सहायकों सहित पांच कर्मचारियों के तबादले किए हैं। नरैनी ब्लाक में तैनात वरिष्ठ सहायक योगेंद्र भूषण सिंह को महुआ व योगेंद्र भूषण सिंह को महुआ से नरैनी भेजा है। उधर, जीप चालक नीरज कुमार को बांदा से तिंदवारी, सुरेशचंद्र शर्मा को तिंदवारी से बबेरू और रामबरन सिंह को बबेरू से बांदा स्थानांतरित किया है। कहा है कि चालक सुरेशचंद्र शर्मा पहले की तरह जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी कार्यालय से संबंद्ध रहेंगे। खंड विकास अधिकारियों को स्थानांतरित कर्मचारियों को तत्काल कार्यमुक्त करन को कहा है। इन कर्मचारियों को जून माह का वेतन नई तैनाती स्थल से जारी किया जाएगा। ब्यूरो
---------------