फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda Principal shot

बांदा में प्रधानाचार्य को गोली मारी

Sat, 27 Feb 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Sat, 27 Feb 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Banda Principal shot

बबेरू (बांदा)। कोतवाली क्षेत्र के बेर्रांव गांव

विज्ञापन
स्थित कैलाशपति इंटर कालेज के प्रधानाचार्य और बोर्ड परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक कृष्णावतार चतुर्वेदी को शनिवार सुबह कालेज जाते समय बाइक सवार हमलावरों ने गोली मार दी।

गंभीर रूप से घायल प्रधानाचार्य को यहां के सीएचसी से कानपुर के रीजेंसी अस्पताल रिफर किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक, एसडीएम व डीआईओएस ने कालेज पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

चित्रकूट जिले के पचोखर (पहाड़ी) गांव निवासी कृष्णावतार चतुर्वेदी (45) बबेरू में अतर्रा रोड पर परिवार समेत किराए के मकान में रहते हैं।

परिवारवालों के विवाह समारोह में जाने के कारण वह कई दिनों से कोतवाली क्षेत्र के सपहाई गुरौली गांव में रिश्तेदारी में रह रहे थे। वहीं से बाइक से कालेज आते-जाते थे।

शनिवार सुबह पहली पाली की बोर्ड परीक्षा के लिए कालेज जा रहे थे। पीछा कर रहे बाइक सवार दो युवकों ने कालेज के नजदीक उन्हें तमंचे से गोली मार दी और भाग गए।

पीठ में गोली लगने के बावजूद वह बाइक चलाकर कालेज पहुंचे। उन्हें लहूलुहान देख शिक्षकों व ग्रामीणों ने सीएचसी बबेरू पहुंचाया। यहां उनकी हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने कानपुर रिफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ला, एसडीएम सुरेंद्र प्रसाद यादव, क्षेत्राधिकारी यशवीर सिंह, डीआईओएस हिफजुर्रहमान और कोतवाली प्रभारी पीके सिंह फोर्स के साथ कालेज पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

वरिष्ठ शिक्षक व परीक्षा प्रभारी रामस्वरूप की तहरीर पर दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बोर्ड परीक्षा के संचालन के लिए रामस्वरूप को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed