फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Baba Virendra Dev rescinded again in Bandra Ashram

बाबा वीरेंद्र देव के बांदा आश्रम में फिर छापा

Fri, 22 Dec 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा Updated Fri, 22 Dec 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
Baba Virendra Dev rescinded again in Bandra Ashram
बांदा के आश्रम में संचालिका रेखा राय से पूछताछ करते क्षेत्राधिकारी - फोटो : अमर उजाला

बांदा। बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित से जुड़े आश्रम में शुक्रवार को पुलिस ने छापा मारा। आश्रम में मौजूद आधा दर्जन महिलाओं और युवतियों से पूछताछ की। उनसे पूछा कि वे कितने दिन से रह रही हैं।  उनके परिजनों से भी फोन पर बात किया। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि दिल्ली स्थित बाबा के आश्रम में पाई गईं महिलाओं में दो बांदा की भी हैं। इन्हें बांदा आश्रम से ही दिल्ली भेजा गया था। इसी की जांच पड़ताल के लिए आज भी पूछताछ की गई है। सीओ ने स्वीकारा कि आश्रम संचालिका की भूमिका संदिग्ध है। जांच में ठीक से सहयोग नहीं कर रहीं। पुलिस अभी और जांच करेगी।

विज्ञापन


मालूम हो कि बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के सर्वोदय नगर में चल रहे आध्यात्मिक विश्वविद्यालय में पुलिस ने 20 नवंबर को छापा मारकर संचालक हेमंत राय सहित रेखा राय से सघन पूछताछ की थी। अगले दिन कोतवाली में एफआईआर दर्ज हुई थी। पुलिस अभी इसकी तफ्तीश कर रही है। हाल ही में सिविल लाइंस चौकी प्रभारी को पुलिस अधीक्षक ने इस मामले की जांच में ढिलाई बरतने पर निलंबित कर दिया है। अब शुक्रवार दोपहर पुलिस ने फिर इस आश्रम में छापा मारा। शहर पुलिस उपाधीक्षक राघवेंद्र सिंह, कोतवाली एसएसआई उपेंद्र प्रताप सिंह, महिला थाना इंचार्ज अनुपमा श्रीवास्तव ने फोर्स के साथ आश्रम की देर तक जांच पड़ताल की। वहां मौजूद महिलाओं और युवतियों के बारे में पूरी जानकारी लेकर उसे दर्ज किया। उनके परिवार वालों से भी फोन पर बातचीत की। विश्वविद्यालय संचालिका रेखा राय से भी पुलिस ने कई सवाल किए। उनके पति हेमंत राय के बारे में पूछा। रेखा ने बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर हैं और उसी के काम से बाहर गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने आश्रम के आसपास रहने वालों से भी पूछताछ की। शुक्रवार को पुलिस की जांच के दौरान आश्रम में बांदा निवासी एक युवती की उम्र को लेकर पुलिस और आश्रम संचालिका में देर तक बहस चली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed