{"_id":"5ae765e7685487a5d85579519f784d15","slug":"atarra-organically-18-arrested-500-reports-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतर्रा बवाल में 18 गिरफ्तार, 500 पर रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अतर्रा बवाल में 18 गिरफ्तार, 500 पर रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 24 Oct 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
अतर्रा। देवी प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए आगजनी,
विज्ञापन
पथराव और तोड़फोड़ आदि के बवाल मामले में पुलिस ने 18 लोगों को गिरफ्तार
किया है। 49 लोगों को नामजद और 500 अज्ञात लोगों के विरुद्ध संगीन धाराओं
में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, बवाल के दूसरे दिन शनिवार को यहां तनाव
भरी शांति रही। जगह-जगह पुलिस तैनात रही। बाजार आंशिक रूप से खुला।
नगर में शुक्रवार को शाम देवी प्रतिमा विसर्जन जुलूस में एक कांस्टेबल के डंडे से देवी प्रतिमा खंडित होने के बाद आक्रोशित भीड़ ने जमकर हंगामा काटा था। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाकर पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल की टाटा सूमो समेत कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर एक ट्रक में आग लगा दी थी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार और एक कांस्टेबल घायल हो गए। भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और कई राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी थी। कई थानों और पड़ोसी जिलों की पुलिस आने के बाद आधी रात के उपरांत ही हालात काबू में आए।
देर रात पुलिस ने 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें विश्वनाथ वाजपेयी पुत्र भेदीलाल (बदौसा रोड), हेमंत कुमार गुप्ता पुत्र अखिलेश (तिलक नगर), धीरेंद्र कुशवाहा पुत्र हरिश्चंद्र (सेमरिया मिरदहा), विनोद पुत्र लखन सिंह (भरतकूप), हीरालाल यादव पुत्र गंगादीन (बांदा), रामभवन कुशवाहा पुत्र भूरा (बाघा), अमरजीत पुत्र मुन्ना यादव (जरोरा), महेंद्र यादव पुत्र जयपाल (फौजदार का पुरवा), सत्यनारायण पुत्र रामशरण प्रजापति (बछिया पुरवा), राघवेंद्र वाजपेयी पुत्र धीरेंद्र (लोधू थोक), वासदेव पुत्र सदाशिव सवित (अतर्रा), राजीव यादव पुत्र लोटन (अनथुवा), छोटेलाल पुत्र ओंकार नामदेव (लखन कालोनी), अनिल मिस्त्री पुत्र पंचा (अतर्रा), दीपक पुत्र रामऔतार (राजनगर), सुधीर सोनी पुत्र बिंदा प्रसाद (लखन कालोनी), राजबहादुर पुत्र भूरा प्रसाद कोरी (कृष्णा नगर) व मनोज पांडेय पुत्र राजा (सुलक थोक) शामिल हैं।
उधर, विवेक उर्फ शीलू, राजा उपाध्याय, जागप सोनी, बड्डा सोनी, राहुल, अर्पित सोनी, रिजवान, विमल कहार, मोनू पटवा, राकेश, संतोष रावण, जेपी गुप्ता, कटेरिया, जुग्गीलाल, राहुल सिंह, प्रेमचंद्र उर्फ दादू, सोनू, संजय गुप्ता, रवि द्विवेदी, राजेश मिस्त्री, रवि उर्फ प्रियंक, अतुल सिंह, नवीन, हिम्मत सिंह, रामनीलेश सोनी, दीपू सोनी, अमित शिवहरे, गुरु तिरंगा, श्याम, झंकार प्रियांशी (डीजे संचालक), सानू गुप्ता, राजू सोनी, शंकर गुप्ता, हरीओम लखेरा, दीपक सोनकर, वीरू सोनकर, सुनील सोनकर, अरविंद सोनकर, सोनू गुप्ता, सतीश साहू, अनिल शिवहरे, गोविंद गुप्ता, मोहन गुप्ता, रिंकू शिवहरे व संजय शिवहरे को नामजद करते हुए 500 अज्ञात लोगों के विरुद्ध थानाध्यक्ष राकेश पांडेय की ओर से धारा 147, 148, 149, 283, 307, 353, 332, 342, 504, 506, 436 आईपीसी व लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम व सेवेन क्रिमिनल लॉ एमेडमेंट एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
उपद्रव व बवाल के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी समेत दो थानाध्यक्ष भी घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक हमलावर भीड़ ने क्षेत्राधिकारी किरन सिंह चौहान, बदौसा थानाध्यक्ष राजीव यादव, फतेहगंज थानाध्यक्ष घनश्याम पांडेय, तहसीलदार राजेश कुमार मिश्रा, कांस्टेबिल कृष्णशरण द्विवेदी, संजय कुमार, सतीश तिवारी व होमगार्ड शिवकुमार को घायल कर दिया। उधर, पुलिस के डंडे चटकाने से भीड़ में शामिल बनवारी लाल (नरैनी), अखंड प्रताप सिंह, प्रत्यूष सिंह, पप्पू गुप्ता, शंकर सोनी, रामू सोनकर, विजय गुप्ता, राहुल पांडेय समेत कई देवी भक्त भी घायल हुए हैं।
रात को पुलिस पर भारी पड़ी भीड़ के बाद तड़के से कसबा पुलिस छावनी में तब्दील नजर आया। सड़कों और गलियों में जगह-जगह पुलिस तैनात रही। एक प्लाटून कोबरा कमांडो व पीएसी के साथ कई थानों की पुलिस फोर्स ने फ्लैग मार्च किया। प्रशासन व पुलिस के तेवर देख लोगों ने घरों से निकलने की हिम्मत नहीं जुटाई।
दिनभर सड़कों व गलियों में सन्नाटा पसरा रहा। बाजार भी बंद रहा। अपर जिलाधिकारी डीएस पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ल की मौजूदगी में पुलिस पूरे समय चौकन्ना रही। उधर, अधिकारियों के निर्देश पर खंडित प्रतिमा को पुलिस ने सुबह केन नहर में विसर्जन किया।
उपद्रव के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर फंसे पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल ने अपनी टाटा सूमो क्षतिग्रस्त होने पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध धारा 147, 352, 506 व 427 आईपीसी के तहत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
वहीं मध्य प्रदेश के प्रीतमपुर से एलएनटी टावर लेकर जा रहे ट्रक को आग के हवाले किए जाने पर एसोसिएटेड रोड कैरियर लिमिटेड, कानपुर के कृष्ण कुमार ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।