{"_id":"58825c654f1c1bc77ceff0ae","slug":"aslha-factory-caught-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहा फैक्ट्री पकड़ी, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असलहा फैक्ट्री पकड़ी, दो गिरफ्तार
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 21 Jan 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
असलहा
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
चुनावी अभियान में जुटी पुलिस ने तिंदवारी के अमलीकौर गांव में असलहा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। भारी मात्रा में बने और अधबने असलहों के साथ दो को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
तिंदवारी थानाध्यक्ष एके सिंह, एसएसआई उपेंद्र प्रताप सिंह और बेंदा चौकी इंचार्ज लाखन सिंह निषाद ने शुक्रवार को दोपहर यमुना किनारे स्थित अमलीकौर गांव में दबिश दी। यहां जंगल में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के गौरा मजरा जलालपुर निवासी कमतू उर्फ कामता व रामप्रसाद पुत्रगण मैयादीन रैदास को असलहा फैक्ट्री के साथ पकड़ा।
विज्ञापन
पुलिस को मौके से 19 निर्मित 12 बोर व 315 बोर के असलहे और दो दर्जन से ज्यादा अधबने असलहे और उपकरण भी बरामद हुए। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि पुलिस अधिकारी असलहे फैक्ट्री बरामद होने की बात तो स्वीकार कर रहे हैं, पर नाम का खुलासा करने से परहेज किया।
विज्ञापन