{"_id":"5a3c00854f1c1bbd208b8037","slug":"after-the-rebellion-the-lalit-gang-drove-the-kolhuan-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"बबुली के बाद ललित गिरोह ने कोल्हुवां में डाला डेरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बबुली के बाद ललित गिरोह ने कोल्हुवां में डाला डेरा
अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दी बढ़ते ही डकैतों ने गांव की ओर रुख करना शुरू कर दिया है। इससे ग्रामीण भयभीत हैं। वे गांवों में जाकर जबरन खाना मांगते हैं। इनकार करने पर लूटपाट की धमकी देते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दस्यु प्रभावित इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए अन्यथा वे गांव छोड़ने के लिए विवश होंगे।
फतेहगंज थाना क्षेत्र के कोल्हुवां जंगल में दो दिन पूर्व बबुली कोल गिरोह ने डेरा डाल दिया था। बान गंगा नदी में पूरे गिरोह ने स्नान किया तो गुरुवार को ललित पटेल के भाई का गैंग कोल्हुवां गाव पहुंच गया। आठ सदस्यीय गैंग ने आदिवासी के घर जबरन खाना बनवाया। खाने के बाद जाते वक्त मकान मालकिन का मंगलसूत्र व पांच किलो घी छीन ले गए। ग्रामीणों के मुताबिक ललित पटेल की मौत के बाद गिरोह का संचालन उसका छोटा भाई कर रहा है।
पांच डकैत देसी बंदूक लिए थे, जबकि तीन के पास कुल्हाड़ी थी। खाना खाने के बाद वे वन विभाग रेस्ट हाउस के निकट पहाड़ी पर मौजूद बबुली गैंग के पास पहुंचे। इसके बाद वे माड़फा पहाड़ चढ़ गए। फतेहगंज थानाध्यक्ष ने कहा कि लगातार कांबिंग की जा रही है। डकैतों की कोई लोकेशन नहीं है। उन्होंने कहा कि ललित पटेल के गिरोह द्वारा जिस गांव में आने की बात कही जा रही है वह चित्रकूट जिले में है।