फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   After killing the farmer's body burned

हत्या के बाद किसान का शव जलाया

Fri, 11 Nov 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 11 Nov 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
After killing the farmer's body burned
घटनास्थल पर मृतक के शोकग्रस्त परिजन और उन्हें सांत्वना देने आईं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

बबेरू (बांदा)। शहर कोतवाली क्षेत्र के बगेहटा गांव में गुरुवार रात ट्यूबवेल पर सो रहे किसान की गोली मार कर हत्या कर दी गई। इसके बाद उसका शव मिट्टी का तेल छिड़कर बिस्तर में लपेट कर जला दिया। सुबह ट्यूबवेल चलवाने के लिए पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो अधजला शव मिला।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उठाने का प्रयास किया तो परिजन और ग्रामीण आक्रोश हो गए। वे बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग को लकेर शव देने से इनकार करने लगे। करीब घंटेभर की समझाइश के बाद परिजन मानें, तब जाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। किसान पर करीब एक लाख रुपये का बैंक कर्ज भी था।
विज्ञापन


बगेहटा गांव निवासी अकील उर्फ अक्की (40) पुत्र मुख्तार गुरुवार रात करीब 11 बजे खाना खाकर घर से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में स्थित ट्यूबवेल पर सोने चला गया। आशंका है कि रात में बदमाशों ने उसके सिर में गोली मार दी। इसके बाद बिस्तर में लपेट कर केरोसिन छिड़कने के बाद आग लगा दी। सुबह ट्यूबवेल चलवाने के लिए अकील का पड़ोसी वहां पहुंचा तो शव जला हुआ मिला। सिर्फ छाती और पेट का कुछ हिस्सा बचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर में गोली लगने के निशान मिले। वह भाग कर गांव में पहुंचा और घटना की जानकारी दी। इस पर परिजन व गांव के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। फिंगर प्रिंट टीम ने घटनास्थल से कई प्रिंट लिए। पुलिस ने पंचनामाभर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा तो परिजनों ने रोक दिया।


वे जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। कुछ देर बाद एसडीएम सुरेंद्र प्रसाद एवं क्षेत्राधिकारी सत्यवीर सिंह मौके पर पहुंचे। जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने का भरोसा दिया। इस पर ग्रामीण मान गए। कोतवाली प्रभारी प्रेम कुमार यादव ने बताया कि मृतक के भाई अफसर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले क जांच की जा रही है। किसान की गोली मार कर हत्या करने के बाद शव जलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed