फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Abducted girl returns home

अपहृत युवती घर लौटी

Sun, 04 Sep 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sun, 04 Sep 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Abducted girl returns home
पिता ने अपनी ही बेटी से किया रेप

बांदा। एक पखवारे पहले घर से अपहृत र्हुई युवती नाटकीय ढंग से वापस आ गई। पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया। उधर, आरोपी युवक महाराष्ट्र भाग निकला।  चिल्ला थाना क्षेत्र में एक गांव की 19 वर्षीय युवती रक्षाबंधन पर ससुराल से मायके आई थी। 20 अगस्त को वह गांव से कौशल विकास मिशन प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र लेने बांदा आई थी। यहां से मवई गांव निवासी सत्य प्रकाश उर्फ पुनीत उसे झांसा देकर दिल्ली ले गया। युवती के घर न पहुंचने पर पिता ने सत्य प्रकाश के खिलाफ कोतवाली में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन


शनिवार को नाटकीय ढंग से युवती घर पहुंच गई। घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रविवार को यहां जिला महिला अस्पताल में उसका मेडिकल कराया। युवती ने बताया कि सत्य प्रकाश उसे दिल्ली ले गया। कुछ दिन बाद हरियाणा ले जाकर वहां एक कमरे में छोड़कर मां की बीमारी बताकर खुद महाराष्ट्र चला गया। सत्यप्रकाश ने उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया था। किसी तरह वह दिल्ली से शनिवार को महोबा आई और पुलिस को घटना बताई। परिजन उसे महोबा से घर ले आए। कोतवाली प्रभारी केपी सिंह का कहना है कि मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed