{"_id":"5c9fb1c6bdec2214391edce0","slug":"91553969606-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने के पीछे पड़ा मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने के पीछे पड़ा मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा/चिल्ला। चार दिनों पूर्व घर से लापता युवक का शव थाने से चंद कदम दूरी पर पड़ा मिला। शव क्षत विक्षत हालत में था। सिर पर गहरे घाव होने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है युवक शराब के नशे का आदी था। जांच की जा रही है।
शनिवार सुबह चिल्ला थाना के पिछवाड़े अजय पटेल के खेत में शव पड़ा मिला। उसकी शिनाख्त थाना क्षेत्र के लौमर गांव निवासी सोनू तिवारी (35) पुत्र जयराम तिवारी के रूप में हुई। शिनाख्त भतीजे अनुभव तिवारी ने की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। अनुभव का कहना है कि चार दिन पूर्व सोनू घर से निकल गया था। फिर वापस नहीं आया। वह अविवाहित था।
दो माह पूर्व शराब छोड़ दी थी। उसका इलाज भी चल रहा था। घरवालों ने हत्या की आशंका जताई है। बताया सिर पर गहरा घाव था। हालांकि परिजन किसी से रंजिश से भी इनकार कर रहे हैं। उधर, थाना निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सोनू शराब नशे का लती था और दिमागी रूप से कमजोर बताया जाता है। परिजनों ने उसके लापता होने की कोई सूचना थाने में नहीं दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
दो साल पूर्व भाई की हुई थी मौत
चिल्ला। सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मी सोनू के पिता जयराम तिवारी ने बताया दो साल पूर्व उसके बड़े पुत्र भइयालाल तिवारी की कूलर के करंट से मौत हो गई थी। दो भाइयों में सोनू इकलौता बचा था। पिता का आरोप है कि सोनू की साजिश के तहत हत्या की गई है।
चार दिनों पूर्व घर से हुआ था लापता, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो