फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   रक्षाबंधन में मायके आई नवविवाहिता ने फांसी लगाई

रक्षाबंधन में मायके आई नवविवाहिता ने फांसी लगाई

Sat, 05 Aug 2017 11:56 PM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
रक्षाबंधन में मायके आई नवविवाहिता ने फांसी लगाई
बांदा। रक्षाबंधन में मायके आई नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शादी को सिर्फ दो माह हुए थे। दूसरी घटना में युवक ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जसपुरा थाना क्षेत्र के गौरीकलां गांव में सोनम (22) पत्नी रिंकू पाल ने शुक्रवार रात अटारी में धन्नी पर दुप्पटा बांधकर फांसी लगा दी। शनिवार सुबह पिता मिरचइयां ने शव लटकता देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पिता ने बताया कि दो माह पूर्व सोनम की शादी फतेहपुर जनपद के गाजीपुर थाना क्षेत्र के अरखो गांव में हुई थी। रक्षाबंधन के लिए वह एक सप्ताह पूर्व मायके आई थी। पिता आत्महत्या की वजह नहीं बता सके। उधर, मृतका के पति ने बताया कि शादी के बाद सोनम काफी खुश थी। ससुराल में कोई झगड़ा भी नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति के मुताबिक कि उसने आत्महत्या मायके में की है इसलिए वजह मायके वाले ही बता सकते हैं। उधर, जसपुरा थानाध्यक्ष रामऔतार ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल पर जाकर घर के लोगों से अलग-अलग पूछताछ की। लेकिन आत्महत्या की स्पष्ट वजह कोई नहीं बता सका। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे देखा जाएगा।

-दो माह पहले फतेहपुर में हुई थी शादी, एक हफ्ते पहले आई थी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed