फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   व्यापारियों को पीटने पर भड़के लोग

व्यापारियों को पीटने पर भड़के लोग

Sun, 27 Jan 2019 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jan 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
व्यापारियों को पीटने पर भड़के लोग
बांदा। व्यापारी के साथ थाना प्रभारी द्वारा की गई मारपीट पर व्यापारी लामबंद होकर सड़कों पर उतर आए। सड़क पर जाम लगाया और थाने का घेराव किया। व्यापारियों के हुजूम का जत्था मुख्यालय जाकर पुलिस अधीक्षक से भी मिला और थाना प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी को जांच के लिए यह प्रकरण सौंप दिया।
विज्ञापन


घटना गणतंत्र दिवस के दिन शनिवार की है। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन से जुड़े व्यापारी शिव प्रसाद गुप्ता ने बताया कि वह सब्जी का थोक व फुटकर व्यापारी है। ओरन नगर का निवासी है। शनिवार को सुबह 10 बजे बिसंडा थाना प्रभारी अरविंद कुमार त्रिवेदी उसकी दुकान आए और उससे अभद्रता करने के बाद मारपीट की। एक अन्य व्यापारी रामपाल कुशवाहा को भी मारापीटा।
विज्ञापन


दो व्यापारियों के साथ सरेआम की गई मारपीट से ओरन के व्यापारी भड़क उठे। वह लामबंद हो गए और सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों का जत्था बिसंडा थाने पहुंचा और वहां थाने में भी घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। कई वाहनों में व्यापारी मुख्यालय पहुंचे और पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। सामूहिक हस्ताक्षरों से ज्ञापन देकर थाना प्रभारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी शिवप्रसाद ने बताया कि शाम को बबेरू क्षेत्राधिकारी ने उन्हें ओरन चौकी बुलाया। अन्य व्यापारी भी साथ में थे। तीन दिन के अंदर थाना प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया है। क्षेत्राधिकारी ने व्यापारियों के बयान भी लिए हैं। व्यापारियों ने कहा कि इस अवधि में थाना प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई न होने पर वह आंदोलन करेंगे और प्रदेश सरकार तक अपनी बात पहुंचाएंगे।


उधर, इस बारे में पुलिस अधीक्षक गणेश साहा ने बताया कि सीओ बबेरू को जांच सौंपी गई थी। बताया कि जांच में गए सीओ के समक्ष थाना निरीक्षक द्वारा व्यापारियों से खेद व्यक्त कर देने के बाद व्यापारी संतुष्ट हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed