{"_id":"5c017a5bbdec2241b842e8f3","slug":"81543600731-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्मदाह की धमकी के बाद दर्ज हुई एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आत्मदाह की धमकी के बाद दर्ज हुई एफआईआर
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। पुलिस से बर्खास्त बेटे से तंग आकर पुत्र वधुओं और बच्चों के साथ आत्मदाह के लिए मंडल मुख्यालय कलक्ट्रेट पहुंचे वृद्ध पिता की अंतत: रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इसके लिए लंबे अरसे से परेशान थे। आरोप है कि बेटे ने उसे, बहुओं और अन्य बेटों को घर से निकालकर घर और खेत में कब्जा कर लिया है। वे शहर में किराए के मकान में रह रहे हैं। आरोपी पुत्र के विरुद्ध पुलिस ने कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
कमासिन थाना क्षेत्र के बछौंधा सानी गांव के वृद्ध चंद्रभान सिंह परिहार कई दिनों से अधिकारियों की ड्योढ़ी पर फरियाद कर लगा रहे थे पुलिस से बर्खास्त बड़े बेटे ने उसे व उसके दो बेटों अभिलाष, शिवविलास तथा दोनों पुत्रवधुओं को मारपीट कर घर से निकाल दिया और घर व खेत में कब्जा कर लिया है।
17 नवंबर को वे घर गए तो उसके पुत्र ने अपने दोनों पुत्रों के साथ बंधक बना लिया। तमंचा लेकर जमीन अपने नाम लिखने का दबाव डालने लगा। दो दिन तक बंधक रखा। छूटने पर 19 नवंबर को कमासिन थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बेटा हत्या की भी धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
सुनवाई न होने से क्षुब्ध चंद्रभान ने दो दिन पूर्व बुधवार को अपनी पुत्र वधुओं के साथ मुख्यालय कलक्ट्रेट आत्मदाह के लिए आ गए। यहां पहले से तैनात पुलिस समझा-बुझाकर पुलिस अधीक्षक के पास ले गई। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर गुरुवार आधी रात कमासिन थाने में पुत्र श्रीचंद्र और उसके दोनों पुत्र शशि प्रताप उर्फ छोटू और किशन सिंह उर्फ बच्चा सिंह के विरुद्ध धारा 342, 447, 448, 327, 323, 504, 506 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थाने के उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह को तफ्तीश सौंपी गई है।