फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   किशोरी को ले जाने में पांच साल की कैद

किशोरी को ले जाने में पांच साल की कैद

Sat, 21 Jul 2018 10:28 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
किशोरी को ले जाने में पांच साल की कैद
बांदा। विकलांग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के जुर्म में अपर सत्र न्यायाधीश ने आरोपी को पांच वर्ष की कैद और पांच हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर तीन माह की अतिरिक्त जेल काटनी होगी। आरोपी जमानत पर था। उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के पिता ने 22 जनवरी 2016 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री 19 जनवरी को सुबह शौच के लिए खेत गई थी। वह गांव के स्कूल में खाना बनाने गया था। वापस लौटा तो पता चला कि पुत्री वापस नहीं लौटी।
विज्ञापन


मालूम हुआ कि कानपुर देहात के थाना मूसा नगर अंतर्गत ग्राम जरसेन निवासी पूती सिंह उर्फ अमित यादव पुत्र रामवीर यादव व तिंदवारी थाना क्षेत्र के परागी डेरा (जौहरपुर) निवासी माधव सिंह पुत्र दलगंजन सिंह विकलांग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गए हैं। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने विवेचना के दौरान माधव सिंह का नाम हटा दिया। लेकिन अदालत ने उसे फिर तलब कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को प्रथम त्वरित न्यायालय के अपर सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार पंचम ने आरोपी पूती सिंह उर्फ अमित यादव को दोषी मानते हुए धारा 366 में पांच साल का कारावास व पांच हजार रुपये जुर्माना किया। अदा न करने पर तीन माह की अतिरिक्त जेल भुगतनी होगी। धारा 363 में दो वर्ष का कारावास व दो हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई।


दूसरे आरोपी माधव सिंह को न्यायालय ने धारा 319 के तहत दोषी मानते हुए 23 मार्च 2017 को तलब किया था। लेकिन वह आज तक अदालत में पेश नहीं हुआ। कोर्ट ने कहा है कि उसकी पत्रावली अलग करके बाद में सुनवाई की जाएगी। अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक शासकीय अधिवक्ता वसीम उल्ला खां ने कोर्ट में सात गवाह पेश किए।



किशोरी को ले जाने में पांच साल की जेल
शौच को गई विकलांग किशोरी को ले गया था आरोपी
आरोप पत्र में हटाए गए आरोपी को अदालत ने किया तलब
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed