फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   सूने घर में महिला ने खुद को आग लगाई, मौत

सूने घर में महिला ने खुद को आग लगाई, मौत

Sun, 08 Oct 2017 12:23 AM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
सूने घर में महिला ने खुद को आग लगाई, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। जिले में अलग- अलग स्थानों पर संदिग्धावस्था में झुलसने से महिलाओं की मौत हो गई। इसमें एक 58 साल की थी तो दूसरी 26 साल की। पुलिस ने दोनों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

जसपुरा थाना क्षेत्र के सिकहुला गांव में रामसखी (58) पत्नी जर्नादन ने शुक्रवार की शाम घर के अंदर अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। पति घर से कहीं बाहर निकला हुआ था।
विज्ञापन


रामसखी घर में अकेली थी। उसकी मौके पर मौत हो गई। पति ने बताया कि उसके तीन बेटे हैं। तीनों शादीशुदा हैं और अलग-अलग रहते हैं। वह और पत्नी रामसखी साथ रहते थे। पति पेशे से मजदूर है। उसने बताया कि कुछ दिनों से रामसखी परेशान और तनाव में रहती थी। इसकी खास वजह अकेलापन भी था। उधर, थानाध्यक्ष हरिश्चंद्र शर्मा ने भी यही बात दोहराई। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बबेरू कस्बा निवासी उर्मिला (26) पत्नी किशन कुमार दो हफ्ते पहले चूल्हे में खाना बनाते समय झुलस गई थी। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां शनिवार की सुबह उसने उसकी मौत हो गई। उधर, पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतका के भाई संतोष कुमार (असोथर, फतेहपुर) ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने दहेज की फमाइश पूरी न होने पर जलाकर मारा है। शादी 9 वर्ष पूर्व हुई थी।


मृतका के एक चार वर्षीय पुत्री है। प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रितेश गुप्ता ने बताया कि फिलहाल किसी की ओर से तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

-बचाने आया पति भी झुलसा
-अकेलेपन की वजह से तनाव होने की आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed