फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   5 men convicted in the attack, including 6

जानलेवा हमले में 5 भाइयों समेत 6 को सजा

Fri, 21 Oct 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 21 Oct 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
5 men convicted in the attack, including 6
कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

बांदा। जानलेवा हमले के जुर्म में अदालत ने पांच सगे भाइयों समेत छह अभियुक्तों को दो-दो साल की कैद दो-दो हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया। तरहटी कालिंजर निवासी दयाराम पुत्र लक्खू सोनकर ने कालिंजर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि उसका चचेरा भाई जग्गी पुत्र शंभू 21 मार्च 2011 को उसके दरवाजे पर होली खेल रहा था। पुरानी रंजिश के चलते मोहल्ले के छिद्दी, गुलजारी, मूलचंद्र, सिम्मा व देवीदीन पुत्रगण बिंदा और चंद्रभान पुत्र नत्थू ने जग्गी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

विज्ञापन


गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवेचनाधिकारी ने सभी आरोपियों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 308, 129, 504, 506, 147, 149 व 7 क्रिमिनल ला एमेडमेंट के तहत आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया।
विज्ञापन


अपर सत्र न्यायाधीश अरुण कुमार मल्ल की अदालत में सुनवाई के दौरान सहायक शासकीय अधिवक्ता शिवभूषण वर्मा ने सात गवाह पेश किए। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने शुक्रवार को फैसला सुनाते  हुए अलग-अलग धाराओं में दो-दो वर्ष का कारावास और दो-दो हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई। जुर्माना न अदा करने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed