{"_id":"6a8b64f5cf27d68ed70bb22e","slug":"bus-runs-over-woman-dies-on-the-spot-sonipat-news-c-197-1-snp1001-159304-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बस ने महिला को कुचला, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बस ने महिला को कुचला, मौके पर मौत
विज्ञापन
सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 पर बहालगढ़ के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार हरियाणा रोडवेज की बस की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बहालगढ़ थाना पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शव की पहचान नहीं हो सकी है।
बहालगढ़ गांव के सरपंच राजेश स्वामी के बेटे जितेंद्र ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह रविवार सुबह सैर के लिए निकले थे। इसी दौरान उन्होंने हाईवे की सर्विस रोड पर एक महिला को सड़क पार करते देखा। तभी दिल्ली की ओर से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने महिला को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। उसके बाएं हाथ की हथेली पर काले पेन से 11 अंकों का मोबाइल नंबर 99912718950 दो बार लिखा मिला है। पुलिस इसी नंबर के आधार पर महिला के परिजनों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने मौके से करनाल डिपो की रोडवेज बस बरामद कर ली है। बहालगढ़ थाना प्रभारी संजय ने बताया कि शव की पहचान के लिए आसपास के थानों और अन्य माध्यमों से जानकारी जुटाई जा रही है।