फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Police clash with miscreants conducting reconnaissance; four arrested.

Kaushambi News: रेकी कर रहे बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, चार गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Police clash with miscreants conducting reconnaissance; four arrested.
पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी आलीशान। स्रोत: पुलिस - फोटो : File Photo
रोही चौराहे पर रविवार भोर में चेकिंग के दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में गिरोह के सरगना अलीशान के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से तमंचा-कारतूस, एक लाख तीन हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण और वारदात में इस्तेमाल फॉरच्यूनर बरामद हुई है।
विज्ञापन


एसपी सत्यनारायण ने बताया कि कोखराज क्षेत्र में बीते कुछ महीनों चोरी और नकबजनी की सात घटनाएं हुई थीं। इनकी जांच के लिए कई टीमों को लगाया गया था।
रविवार भोर कोखराज पुलिस एसओजी रोही चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध फॉरच्यूनर को रोकने का प्रयास किया गया। इस पर चालक गाड़ी मोड़कर भागने की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन


पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाश गाड़ी छोड़कर भागने लगे। इसी दौरान एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मसमर्पण की चेतावनी दी तो बदमाश से दोबारा फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में अलीशान के पैर में गोली लग गई और पुलिस ने प्रदीप, दीपक सोनी और मसरूर को भी दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने बताया कि वे रेकी कर घर का ताला तोड़कर या दीवार में सेंध लगाकर रुपये, गहने और कीमती सामान चोरी करते थे। आज भी वे चोरी का सामान बेचने और अगली वारदात की रेकी के लिए प्रयागराज जा रहे थे।
--
इनसेट :
चोरी के पैसों से खरीदी गई बरामद फॉरच्यूनर को बेचकर पुलिस करेगी रिकवरी

बदमाश चोरी से पहले रेकी के लिए अल्टो कार का इस्तेमाल करते थे। पुलिस को अभी अल्टो बरामद नहीं हुई है। एसपी ने बताया कि अल्टो की तलाश की जा रही है। चोरी के पैसों से खरीदी गई फॉरच्यूनर व अन्य बरामद सामान को बेचकर पीड़ित परिवारों को हुई क्षति की भरपाई कराई जाएगी।
---
ये सामान हुआ बरामद
पुलिस ने बदमाशों के पास से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और दो खोखा कारतूस, चांदी की सात पायल, चार चेन, नौ सिक्के, 22 जोड़ी बिछिया और 14 अंगूठियां, सोने की छह मोती की माला, दो कान के टॉप्स, पांच नथिया और तीन नाक की कील समेत एक लाख तीन हजार रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त फॉरच्यूनर बरामद की है।

---
इन थानों में दर्ज है एफआईआर
मंझनपुर। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अलीशान निवासी गनसरी थाना संदीपनघाट गिरोक का सरगना है। आरोपी के खिलाफ प्रयागराज के सिविल लाइंस और पूरामुफ्ती थाने के अलावा फतेहपुर के धाता थाना सहित, कोखराज, संदीपनघाट थाना में सात अलग अलग मामले दर्ज है। इसके अलावा प्रदीप निवासी ओसा, मंझनपुर, दीपक सोनी निवासी खल्लाबाद भरवारी और मसरूर निवासी सिहोरी, कोखराज के खिलाफ मंझनपुर और कोखराज थाना खेत्र में अलग अलग मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed