फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   44 arms and 4180 cartridges less in Punjab Armory

पंजाब आर्मरी में 44 शस्त्र व 4180 कारतूस कम मिले

Fri, 19 Jan 2018 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा Updated Fri, 19 Jan 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
44 arms and 4180 cartridges less in Punjab Armory
पंजाब आर्मरी में जांच करते सीओ व सिटी मजिस्ट्रेट। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब आर्मरी लूटकांड के 36 दिन बाद शुक्रवार को खुल गई। सिटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में स्टाक रजिस्टर की जांच के दौरान 44 असलहे और 4180 कारतूस कम पाए गए। इनमें 16 असलहे नए हैं। 850 कारतूस के खोखे भी लूटे गए हैं। जांच रिपोर्ट डीएम और आर्म्स विभाग को भेजी जाएगी।

विज्ञापन


13 दिसंबर को स्टेशन रोड स्थित पंजाब आर्मरी में नासिक से आए बदमाशों ने डकैती डाली थी। भारी संख्या में असलहे और कारतूस ले गए थे। महाराष्ट्र पुलिस ने बदमाशों को पकड़ कर सारे असलहे और कारतूस बरामद कर लिए। इसी के बाद बांदा पुलिस ने पंजाब आर्मरी के सारे अभिलेख अपने कब्जे में ले लिए। स्टाक रजिस्टर आदि न होने से दुकानदार दुकान नहीं खोल पा रहा था।
विज्ञापन


इसके लिए उसने कई बार डीएम को अर्जी दी। अंतत: हाल ही में पुलिस ने अभिलेख वापस कर दिए। शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट रमेशचंद्र तिवारी और क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र सिंह की मौजूदगी में दुकान खोली गई और स्टाक का मिलान किया गया। 17 रिवाल्वर, 2 पिस्टल, 11 रायफल, 8 डीबीबीएल व 6 एसबीबीएल कम पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें ज्यादातर वह असलहे हैं जो निकाय चुनाव के दौरान जमा कराए गए थे। नए शस्त्रों में 5 रायफल, एक रिवाल्वर और 5 डीबीबीएल व 5 एसबीबीएल शामिल हैं। कारतूस में रायफल के 581, 12 बोर के 2699, पिस्टल के 50 और खाली 850 मिलान में कम मिले। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि शस्त्र व कारतूसों के मिलान के बाद दुकान खोलने की अनुमति दे दी गई। जांच रिपोर्ट डीएम और शस्त्र विभाग को भेजी जाएगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed