फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   जूनियर इंजीनियर ने फांसी लगाकर जान दी

जूनियर इंजीनियर ने फांसी लगाकर जान दी

Sat, 23 Dec 2017 05:57 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 05:57 PM IST
विज्ञापन
जूनियर इंजीनियर ने फांसी लगाकर जान दी
बांदा। शादी के डेढ़ महीने पूर्व प्राइवेट सेक्टर के जूनियर इंजीनियर ने फांसी लगा ली। वह उड़ीसा में तैनात था। मृतक के पिता ने छुट्टी को लेकर कंपनी के अधिकारी से विवाद होना बताया है। एक अन्य घटना में किशोरी ने रस्सी फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त मां और बहन खेत में थीं।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के महोखर गांव में विनय कुमार (28) ने शनिवार को दोपहर पशुबाड़ा में रस्सी से फांसी लगा ली। उसकी वहीं मौत हो गई। बहन कमला ने शव देखा और घरवालों को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जिला अस्पताल में मृतक के पिता रज्जूलाल यादव ने बताया कि विनय उड़ीसा में टाटा स्टील कंपनी में जूनियर इंजीनियर था। 19 फरवरी को उसकी बांदा शहर में शादी होनी थी। पिता के मुताबिक विनय छह दिन पहले यहां आया था। छुट्टी को लेकर कंपनी के अधिकारी से विवाद हो गया था। तभी से वह परेशान था। विनय ने घर में भी इसके बारे में चर्चा की थी। 15 दिन पहले भी वह छुट्टी लेकर कानपुर में भर्ती बड़े भाई हेमचंद्र को देखने के लिए आया था। इसके बाद शादी के लिए छुट्टी मांगी तो अधिकारी मंजूर नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन

दूसरी घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के दफ्तरा गांव में हुई। यहां के रामफल की 14 वर्षीय पुत्री नीतू ने शुक्रवार को दोपहर सूने घर में रस्सी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। शाम को खेत से मां मुन्नी व बहन माया घर वापस आईं तो कमरे में शव टंगा देखा। परिजनों व पुलिस को सूचना दी। मृतका की मां ने बताया कि दोपहर को नीतू घर के बाहर अपनी बहन माया के साथ बैठी थी। कुछ देर बाद सोने की बात कहकर घर के अंदर चली गई। माया खेत आ गई। पिता रामफल भी किसी काम से बिसंडा गए थे। घटना के वक्त घर सूना था। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed