फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   पत्नी की गैर इरादतन हत्या में सात साल की कैद

पत्नी की गैर इरादतन हत्या में सात साल की कैद

Wed, 23 Jan 2019 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
पत्नी की गैर इरादतन हत्या में सात साल की कैद
बांदा। ढाई साल पहले पत्नी की गैर इरादतन हत्या के जुर्म में पति को अदालत ने सात साल की जेल और 10 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर दो माह की अतिरिक्त जेल होगी।
विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के बांधा पुरवा निवासी नत्थू वर्मा पुत्र सरजू ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बहन मीरा देवी गुरेह गांव निवासी कालीचरन को ब्याही थी। 22 जुलाई 2016 को दोपहर शराब के नशे में पति ने मीरा देवी पर हुरसा (रोटी बेलने का पत्थर) से वार कर दिया। मीरा की वहीं मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने धारा 302 में रिपोर्ट दर्ज की थी। विवेचना में पुलिस ने धारा बदलकर 304 आईपीसी (गैर इरादतन हत्या) कर दी और अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिया।

त्वरित न्यायालय के अपर जिला सत्र न्यायाधीश ने बुधवार को अभियोजन व बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की सुनवाई के बाद पति कालीचरन को सजा सुनाई। जेल में बिताई गई अवधि सजा में समायोजित की जाएगी। अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक शासकीय अधिवक्ता आशुतोष मिश्र ने 5 गवाह पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed