{"_id":"5883a21c4f1c1b116eefe136","slug":"3000-liters-liquor-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन में दबी 3000 लीटर शराब पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन में दबी 3000 लीटर शराब पकड़ी
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 21 Jan 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
आबकारी टीम ने नदी की रेत से निकाले शराब भरे ड्रम।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबकारी विभाग ने चुनाव में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे जांच अभियान में दूसरे दिन 3000 लीटर अवैध रूप से बनाई गई शराब बरामद की। यह शराब 70 ड्रमों में जमीन के नीचे ठोस मिट्टी में चार फीट नीचे दबी थी। मौके से 50 किलो लहन बरामद हुआ।
विज्ञापन
जिला आबकारी अधिकारी डॉ. सुरेशचंद्र की अगुवाई में टीम ने शनिवार को कनवारा बाईपास पुल के नजदीक मंदिर के सामने तलाशी अभियान चलाया। संदेह होने पर यहां करीब चार फीट गहरी खुदाई कराई तो 70 ड्रम मिले। इनमें 3000 लीटर शराब व 50 किलो लेहन बरामद हुआ। चुनाव में अवैध शराब के खिलाफ मुहिम में यह बड़ी सफलता है।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में शराब खपाने के लिए बड़े पैमाने पर यहां अवैध शराब छिपाई गई थी। आबकारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि दो दिनों में चार हजार लीटर अवैध कच्ची शराब और चार हजार कुंतल महुआ का लेहन बरामद हुआ है। टीम में आबकारी निरीक्षक सुभाषचंद्र चौधरी समेत कांस्टेबल फैयाजुद्दीन, रामस्वरूप, ओमबाबू,रवि कुमार मिश्रा, हतीब, अबरार, परवेज, उमेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन