फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   हिंस्ट्रीशीटर समेत तीन गिरफ्तार, दो राइफलें और तमंचा बरामद

हिंस्ट्रीशीटर समेत तीन गिरफ्तार, दो राइफलें और तमंचा बरामद

Sat, 05 Jan 2019 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
हिंस्ट्रीशीटर समेत तीन गिरफ्तार, दो राइफलें और तमंचा बरामद
बांदा। जेल से फरार होने सहित दर्जन भर से अधिक आपराधिक मामलों के हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने तमंचा समेत गिरफ्तार कर लिया। एक दूसरी कार्रवाई में दो लोगों के गिरफ्तार कर उनके पास 315 बोर की देसी दो राइफलें बरामद की गई हैं।
विज्ञापन


बिसंडा थाना पुलिस ने शनिवार को बिसंडा थाना और बिलगांव चौकी पुलिस को शनिवार को अलिहा गांव में नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर भूरा सिंह पुत्र सिधुवा सिंह निवासी बिलगांव (बिसंडा) को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक बिसंडा और बबेरू थानों में इसके विरुद्ध करीब 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। बिलगांव चौकी प्रभारी लाखन सिंह और कांस्टेबल अमृतलाल व शारदा प्रसाद ने गिरफ्तारी की।
विज्ञापन


उधर, क्राइम ब्रांच ने मटौंध थाना क्षेत्र के इचौली तिराहा के पास दो लोगों को देसी अवैध राइफल के साथ गिरफ्तार किया। टीम के निरीक्षक रामआश्रय यादव और उप निरीक्षक राजीव यादव ने आरक्षियों की टीम के साथ छोटेलाल पुत्र बुद्धि यादव और जुगुल पुत्र रामऔतार को गिरफ्तार किया। यह दोनों अतर्रा थाना क्षेत्र के गुमाई गांव के रहने वाले हैं। दोनों के पास 315 बोर की एक-एक राइफल और पांच कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed