{"_id":"5b4f7a184f1c1b1e308b583e","slug":"21531935256-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर की अटारी में फांसी पर झूली छात्रा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर की अटारी में फांसी पर झूली छात्रा
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। एमए की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक वह अपने छोटे कद से क्षुब्ध थी। पुलिस भी स्पष्ट कारण नहीं बता पाई।
घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के छनेहरा गांव की है। रिमी खरे (20) पुत्री सतीश खरे ने मंगलवार की रात घर में अटारी के ऊपर खपरैल से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। खाना खाने के लिए बुलाने गई मां कमलेश ने शव लटका देखा तो परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पिता मुंबई में सिलाई का काम करता है। हालांकि इन दिनों वह घर में आया हुआ था। पिता ने बताया कि रिमी ने हाल ही में बांदा महिला डिग्री कालेज में एमए प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था। वह पढ़ने में होशियार थी। उसकी एक और छोटी बहन है। पिता के मुताबिक रिमी अपने छोटे (नाटे) कद को लेकर क्षुब्ध और परेशान रहती थी।
अक्सर वह यह बात कहती भी थी। मां कमलेश गांव के ही स्कूल में शिक्षामित्र है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
12वीं की छात्रा ने जहर खाया, भर्ती
बांदा। इंटर कालेज में 12वीं की छात्रा ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली देहात क्षेत्र के हथौरा गांव में मनोज कुमारी (18) पुत्री रामशोभा ने बुधवार को दोपहर घर में जहर खा लिया।
पिता ने बताया कि मनोज कुमारी पड़ोसी गांव करबई में स्थित कालेज में 12वीं की छात्रा है। इस वर्ष दो विषयों में फेल हो गई थी। बताया जाता है कि घर वालों ने उसे उत्तीर्ण बताया था। बुधवार को उसने अपना रिजल्ट देखा तो फेल थी। इसी से क्षुब्ध होकर जहर खा लिया। डाक्टरों के मुताबिक उसकी हालत गंभीर है। ब्यूरो