फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   मामा की दुकान में बैठे युवक को गोली मारी

मामा की दुकान में बैठे युवक को गोली मारी

Sun, 06 Jan 2019 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
मामा की दुकान में बैठे युवक को गोली मारी
बांदा। मामा की दुकान में बैठे युवक को तमंचे से गोली मार दी। सिर के ऊपरी हिस्से में गोली लगने से वह लहूलुहान हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घायल और आरोपी दोनों ही सीमावर्ती मध्य प्रदेश के हैं। पुलिस ने एक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के बरसड़ा मानपुर गांव में रविवार को शाम करीब 4 बजे वीर सिंह राजपूत (35) पुत्र बद्री अपने मामा नरेश की किराना की दुकान में बैठा हुआ था। तभी लक्कू पुत्र शिवपाल निवासी कितपुरा (गौरिहार, छतरपुर) ने आकर तमंचे से उसे गोली मार दी।
विज्ञापन


घायल वीर सिंह भी सीमावर्ती छतरपुर जनपद के गोविंदपुर गांव का रहने वाला है। यूपी-100 और कोतवाली प्रभारी रवींद्र तिवारी ने घायल वीर सिंह को सीएचसी पहुंचाया। वीर सिंह के मुताबिक गोली मारने वाले को वह नहीं जानता। पुलिस ने लक्कू पुत्र शिवपाल के विरुद्ध धारा 304 व 307 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर छतरपुर में कई केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed