{"_id":"593c3e564f1c1bdc488b4577","slug":"181497120342-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से दुराचार, युवक समेत तीन पर रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती से दुराचार, युवक समेत तीन पर रिपोर्ट
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। चार माह बाद युवती ने तीन लोगों के विरुद्ध दुराचार समेत कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शनिवार को जिला महिला अस्पताल में पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराया है।
बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में चार माह पूर्व 22 मार्च को 20 वर्षीय युवती घर के दरवाजे पर बैठी थी। पड़ोसी महिला काम के बहाने उसे अपने घर ले गई। वहां पहले से मौजूद पड़ोसी महिला के देवर ने उससे दुराचार किया। दुराचारी के चंगुल से छूटने के बाद घर पहुंची युवती ने परिजनों को आपबीती बताई।
दोनों मुस्लिम बिरादरी के हैं। युवती के घरवालों के दबाव पर युवक के परिजन निकाह के लिए राजी हो गए। 20 मई को शादी होनी थी। लेकिन युवक के मुकरने से शादी टूट गई। तब युवती ने शुक्रवार को पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि शादी से कुछ दिन पहले युवक के परिजनों ने दहेज में पांच लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन
मांग पूरी न होने पर युवक और उसके परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया। शादी से पहले दुराचार का भी आरोप लगाया। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शनिवार को पीड़िता का जिला महिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया।
बिसंडा थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती की तहरीर पर ताज मोहम्मद और उसके पिता फरजंद खां तथा भाभी शहनाज के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
-चार माह बाद युवती ने दर्ज कराई एफआईआर
-समझौते के बाद शादी से मुकरा युवक
अमर उजाला ब्यूरो