फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   गांव के युवकों से तंग किशोरी ने दी जान

गांव के युवकों से तंग किशोरी ने दी जान

Mon, 25 Feb 2019 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
गांव के युवकों से तंग किशोरी ने दी जान
बांदा। गांव के ही युवकों की बदसलूकी और धौंस-धमकी से आजिज आकर 17 वर्षीय किशोरी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दो युवकों को नामजद और तीन अज्ञात के विरुद्ध धौंस-धमकी और आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


घटना गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां की 17 वर्षीय एक किशोरी ने 5वीं कक्षा के बाद पढ़ाई बंद कर दी थी। वह घर ही रहती थी। पिछले कुछ दिनों से गांव के कुछ युवक उसे परेशान कर रहे थे। पिछले वर्ष उसके साथ घर में घुसकर बदसलूकी की थी। पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया था। वह जमानत पर बाहर आ गया। अदालत में यह मामला चल रहा है।
विज्ञापन


मृतका के भाई ने बताया कि शुक्रवार 22 फरवरी को आरोपी युवक तमंचा लेकर घर आ धमका और किशोरी को अदालत में बयान बदलने के लिए धमकाया। ऐसा न करने पर पूरे परिवार को जान से मार देने की धमकी दी। इसी बीच पिता आ गए और ललकारा तो भाग निकला। बताया कि आरोपी युवक रोजाना बाइक पर घर के आसपास मंडरा रहा था। इससे क्षुब्ध और सहमकर बहन ने सोमवार को दोपहर घर के खपरैल में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। उस समय घर के लोग खेत में थे। वापस आने फर फंदे में लटका शव देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, किशोरी के पिता की तहरीर पर गिरवां थाने में कुलदीप तिवारी पुत्र रामेश्वर व दीपू पटेरिया तथा तीन अन्य अज्ञात युवकों के विरुद्ध धारा 306, 504 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।


गिरवां थाना निरीक्षक नीरज सिंह ने बताया कि आरोपी फरार हैं। शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी मृतका के पिता ने नामजद आरोपियों में एक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी को जेल भेज दिया गया था। वह जमानत पर है। अदालत में केस चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed