फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   ससुराल में युवती ने दी जान

ससुराल में युवती ने दी जान

Sat, 25 May 2019 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
ससुराल में युवती ने दी जान
बांदा। पति से विवाद के बाद ससुराल में युवती ने जहर खाकर जान दे दी। ससुराल पक्ष का कहना कि नया मकान बनाने की जिद पूरी न होने पर आत्महत्या की। दूसरी तरफ मायके वालों का आरोप है कि ससुराल में उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस को फिलहाल तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


बिसंडा थाना क्षेत्र के तेंदुरा गांव में सीमा देवी (25) पत्नी लल्लू ने शुक्रवार को दोपहर जहर खा लिया। परिजन खेत में थे। घर लौटने पर उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पति ने बताया कि सीमा कई दिनों से अतर्रा नगर में मकान बनवाने की जिद कर रही थी। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन


मृतका के पिता व नहरी (नरैनी) गांव निवासी संता ने बताया कि सीमा की शादी छह वर्ष पूर्व हुई थी। आरोप लगाया कि ससुराल वाले रुपये की मांग लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। दो बच्चे हैं। बिसंडा थाना निरीक्षक एमएच शुक्ला ने बताया कि मायके वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, इसी थाना क्षेत्र के अकोना गांव में सरोजा (18) पत्नी कमल ने शनिवार को सुबह जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की वजह घरेलू कलह बताई गई।


एक अन्य घटना में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के परसौली गांव में सुरेश (28) पुत्र बाबूलाल ने शुक्रवार की शाम जहर खा लिया। उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। परिजन घटना की वजह स्पष्ट नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed