फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   चौकी के नजदीक सरकारी हैंडपंप सामग्री चोरी

चौकी के नजदीक सरकारी हैंडपंप सामग्री चोरी

Sat, 25 May 2019 08:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 08:51 PM IST
विज्ञापन
चौकी के नजदीक सरकारी हैंडपंप सामग्री चोरी
चौकी के पास से सरकारी हैंडपंप की सामग्री चोरी
विज्ञापन

महोबा में लगाए जाने थे नए हैंडपंप, पुलिस ने दूसरे दिन भी नहीं की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। पेयजल संकट से जूझ रहे महोबा में प्रदेश सरकार की योजना के तहत लगाए जा रहे हैंडपंपों की सामग्री यहां पुलिस चौकी से चंद कदम दूर से चोरी हो गई। इसकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये बताई गई है। चोर आठ हैंडपंपों का सामान ले गए। ठेकेदार की तहरीर के बाद भी पुलिस ने चोरी रिपोर्ट दूसरे दिन भी दर्ज नहीं की।

शहर की अलीगंज पुलिस चौकी से चंद कदम दूर हुसैनगंज में ठेकेदार आफाक अहमद के मकान में नए हैंडपंपों का सामान रखा था। ये हैंडपंप यूपी एग्रो के हैं। इन्हें प्रदेश सरकार द्वारा महोबा में लगवाया जाना था। गुरुवार (23 मई) को दिन में 4 बजे के आसपास दीवार फांदकर चोरों ने नए हैंडपंपों का सामान पार कर दिया। ठेकेदार ने इसकी तहरीर अलीगंज चौकी को दी है। बताया कि घटनास्थल से चंद कदम दूर चमरौटी चौराहे के पास एक दुकान में चोरी हुए हैंडपंप का सामान रखा देखा गया है। उधर, शहर कोतवाली के एसएसआई लालजी सिंह ने बताया कि अलीगंज चौकी के उप निरीक्षक मयंक चंदेल को जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed