फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   ट्रक की टक्कर से कार पलटी, छात्र की मौत

ट्रक की टक्कर से कार पलटी, छात्र की मौत

Thu, 28 Jun 2018 11:16 PM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से कार  पलटी, छात्र की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। ट्रक की टक्कर से कार पलट गई। इसमें सवार बीएससी छात्र की मौत हो गई। चार अन्य घायल हो गए। एक अन्य घटना में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक ही परिवार के तीन लोग दबकर घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चित्रकूट जिले के एसडीएम कालोनी का सुरेश कुमार (22) पुत्र रामप्रसाद उर्फ विधायक, आवास विकास (बांदा) निवासी राम सिंह (24), मूंगुस गांव के दीपक (24) व नीरज (25) और बांदा निवासी अवधेश (35) बुधवार की रात इंडिका कार से बांदा से नरैनी कोतवाली क्षेत्र के माखनपुर गांव दोस्त अजय की शादी में जा रहे थे।
विज्ञापन


कार राम सिंह चला रहा था। नरैनी-करतल के बीच पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। कार पलट गई। उस पर सवार सभी घायल हो गए। यूपी-100 ने उन्हें नरैनी सीएचसी पहुंचाया। यहां कुछ देर बाद सुरेश की मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया है। पिता ने बताया कि सुरेश राजापुर स्थित महाविद्यालय में बीएससी फाइनल का छात्र था। तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य घटना में कोतवाली देहात के करहिया गांव के पास गुरुवार को सुबह ट्रैक्टर ट्राली पलट जाने से इसी गांव के चंद्रभूषण (50), उसकी पत्नी चुनकी (45) व पुत्री केतकी (10) दबकर घायल हो गए। ग्रामीणों ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों ने बताया कि लामा गांव से ईंट लादकर गांव करहिया ले जा रहे थे। उधर, नरैनी कोतवाली क्षेत्र के बरुआ गांव निवासी सुमन (25) पत्नी जसवंत बुधवार की रात शंकर बाजार के पास बाइक से गिरकर घायल हो गई।

ट्रक की टक्कर से कार पलटी, छात्र की मौत
कार पर सवार चार अन्य युवक घायल
ट्राली पलटने से एक ही परिवार के तीन लोग जख्मी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed