{"_id":"59beb8944f1c1b2b688b522e","slug":"131505671316-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधार सामग्री से शौचालय बनवाना पड़ा महंगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उधार सामग्री से शौचालय बनवाना पड़ा महंगा
Updated Sun, 17 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीणों ने दुकानों से उधार सामग्री लेकर शौचालय बनवाना महंगा पड़ गया। प्रधान व सचिव ने शौचालय के रुपये नहीं दिए। उधार न चुकता होने पर सप्लायर ने 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।
बबेरू विकास खंड के अनौसा गांव के शौचालय के लिए चयनित दर्जन भर ग्रामीणों ने उधार सीमेंट व ईंट लेकर शौचालय बनवा लिया। डीपीआरओ के आदेश के बावजूद प्रधान व सचिव भुगतान नहीं कर रहे हैं। शिकायत की तो खुन्नस में प्रधान व सचिव ने उकसाकर सप्लायर के द्वारा उनके खिलाफ रिपोर्ट लिखा दी। पुलिस घरों में दबिश दे रही है।
लाभार्थियों ने डीएम को अर्जी देकर एफआईआर वापस कराने और शौचालय की प्रोत्साहन राशि दिलाने की मांग की। इफ्तिखार खां, चंद्रपाल, इदरीस खां, कामता प्रसाद, रामप्रताप, केशव, तबारक खां, रमजानी खां, शमीम खां व अंसार खां आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
-उधार सामग्री से शौचालय बनवाना पड़ा महंगा
-प्रधान व सचिव ने शौचालय के रुपये नहीं दिए।