फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   बुखार से नवविवाहिता की मौत

बुखार से नवविवाहिता की मौत

Tue, 05 Sep 2017 12:24 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
बुखार से नवविवाहिता की मौत
बांदा। पांच दिन से बुखार से पीड़ित नवविवाहिता की मौत हो गई। परिजन मौत की वजह इलाज में लापरवाही के चलते दवा का दुष्प्रभाव (रिएक्शन) बता रहे हैं। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित कर लिया गया।
विज्ञापन


बिसंडा थाना क्षेत्र के पारा गांव में रिंकी तिवारी (20) पत्नी श्याम सुंदर को पांच दिन पूर्व बुखार आने पर ससुरालीजनों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बिसंडा में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर पहली सितंबर को उसे डाक्टरों ने रेफर कर दिया। ससुरालीजन उसे जानकीकुंड (चित्रकूट) अस्पताल ले गए। वहां से उसे इलाहाबाद मेडिकल कालेज भेज दिया गया। वहां रविवार की देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों की सूचना पर पुलिस ने पंचानामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महोबा जिले के चरखारी थाना क्षेत्र के बम्हौरीकलां गांव निवासी मृतका के पिता जगदीश प्रसाद ने बताया कि छह माह पूर्व पुत्री की शादी की थी। ससुराल वालों के मुताबिक दवा रिएक्शन करने की वजह से उसकी मौत हुई है। इसी लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह पता न चलने पर बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा गया है। बिसंडा प्रभारी थानाध्यक्ष लाखन सिंह ने बताया कि थाने में दी तहरीर में परिजनों ने डाक्टरों पर इलाज में लापरवाही की बात कही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

-दवा रिएक्शन करने की परिजनों ने जताई आशंका
-मौत की वजह स्पष्ट न होने से बिसरा सुरक्षित
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed