फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   दलितों को पीटने में दो भाइयों को एक-एक वर्ष की कैद, जुर्माना

दलितों को पीटने में दो भाइयों को एक-एक वर्ष की कैद, जुर्माना

Sat, 10 Jun 2017 12:07 AM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
दलितों को पीटने में दो भाइयों को एक-एक वर्ष की कैद, जुर्माना
बांदा। दलितों के साथ मारपीट व अभद्रता करने पर अदालत ने दो सगे भाइयों को एक-एक वर्ष की कैद व तीन-तीन हजार रुपये जुर्माना किया। जुर्माना न अदा करने पर एक-एक माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के जौरही गांव निवासी बउवा ने 13 मई 2009 को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि गांव के हरीराम व बब्लू पुत्रगण रामेश्वर यादव उनके मकान के सामने बने चूबतरे की मिट्टी जबरन खोद रहे थे।
विज्ञापन


पिता रामआसरे व भाई के मना करने पर दोनों भाइयों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। विवेचना के बाद आरोप पत्र अदालत में दाखिल कर दिए। वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह सेंगर ने पांच गवाह पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश (एससीएसटी एक्ट) नीरज कुमार ने मामले का फैसला सुनाते हुए दो सगे भाइयों को एक-एक वर्ष की कैद व तीन-तीन हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। दोनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

-जुर्माना न अदा करने पर एक-एक माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed