फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   4 युवतियों समेत 6 ने जहर खाया

4 युवतियों समेत 6 ने जहर खाया

Thu, 07 Jun 2018 11:56 PM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
4 युवतियों समेत 6 ने जहर खाया
बांदा। अलग-अलग घटनाओं में छह लोगों ने जहर खा लिया। इनमेें चार युवतियां हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसी ने घरेलू कलह तो कुछ ने घरवालों की डांट-डपट से क्षुब्ध होकर जान देने की कोशिश की।
विज्ञापन


गिरवां थाना क्षेत्र के महुआ गांव में नेहा (20) पुत्री ठाकुर प्रसाद ने बुधवार को सुबह घर में जहर खा लिया। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जसपुरा थाना क्षेत्र के अमारा गांव निवासी सविता (17) पुत्री रामचंद्र ने बुधवार की रात जहर खा लिया। इसी थाना क्षेत्र के गौरी खुर्द गांव की रुचि (17) पत्नी जयेंद्र पाल ने बुधवार की रात पिता की डांट से क्षुब्ध होेकर जहर खा लिया। नरैनी कोतवाली क्षेत्र में पूजा (18) पुत्री छोटेलाल ने बुधवार की रात कमरे में जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक कामकाज को लेकर डांट देने पर घटना की। गिरवां थाना क्षेत्र के जखनी गांव निवासी संजय (28) पुत्र चुन्नी ने बुधवार को दोपहर घरेलू कलह पर जहर खा लिया। एक अन्य घटना में मध्य प्रदेश के छतरपुर जनपद के चुरियारी गांव निवासी सुंदरलाल (17) पुत्र राजू ने घरेलू बात से नाराज होकर जहर खा लिया। परिजनों ने यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

4 युवतियों समेत 6 ने जहर खाया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed