{"_id":"5bc383c9bdec225d4c0a83f8","slug":"111539539913-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट सप्लायर की हत्या कर शव बोर टैंक में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईंट सप्लायर की हत्या कर शव बोर टैंक में फेंका
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
बांदा। 45 वर्षीय ईंट सप्लायर की हत्या कर शव गांव के बाहर बोर के टैंक में फेंक दिया। गले में अंगौछे का फंदा कसा मिला। वह पिछले तीन दिनों से घर से लापता था। परिजनों ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के लामा गांव की है। यहां मोहन वर्मा पुत्र बंधुवा वर्मा का रविवार को सुबह घर से लगभग दो किलोमीटर दूर स्थित अनिल मिश्रा के बोर टैंक में शव पड़ा मिला। गले में उसी की साफी का फंदा कसा हुआ था। जिस्म में चोटों के निशान थे। परिजनों की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के बड़े भाई रामविशाल ने बताया कि मोहन ईंट सप्लाई का काम करता था। 11 अक्तूबर को सुबह घर से यह कहकर निकल गया था कि बहुआ से ईंट का ट्रक आया है उसे उतराने जा रहा है। फिर वापस नहीं आया।
विज्ञापन
मृतक के तीन पुत्रियां और तीन पुत्र हैं। क्षेत्राधिकारी नगर राघवेंद्र सिंह और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुजीत सिंह ने बताया कि भाई की तहरीर के आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तफ्तीश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।