{"_id":"6aa46db24711adc3d70e6510","slug":"image-resembling-pakistani-flag-on-eid-e-milad-un-nabi-poster-one-person-fined-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1448329-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ईद मिलादुन्नबी के पोस्टर में पाकिस्तानी झंडे जैसी तस्वीर, एक का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ईद मिलादुन्नबी के पोस्टर में पाकिस्तानी झंडे जैसी तस्वीर, एक का चालान
Sat, 12 Sep 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
सिकरीगंज। बारीगांव में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर लगाए गए पोस्टर में पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज जैसी तस्वीर दिखाई देने पर पुलिस ने कार्रवाई की। पोस्टर को लेकर आपत्ति जताते हुए किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने पोस्टर से जुड़े बारीगांव निवासी अख्तर अली (43) पुत्र बेचू अंसारी को थाने बुलाकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, जांच के बाद अख्तर अली का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है। पोस्टर पर ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम, जुलूस और आयोजकों के नाम अंकित थे। थानाध्यक्ष आशीष कुमार दूबे ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की गई है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन