{"_id":"5a4147cf4f1c1bc5668b7284","slug":"111514227663-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी किशोर ने बालक से किया कुकर्म, आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी किशोर ने बालक से किया कुकर्म, आरोपी फरार
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा/मटौंध। बिस्कुट खिलाने के बहाने बालक को घर से ले गए पड़ोसी किशोर ने सुनसान स्थान पर उसके साथ कुकर्म किया। जान से मारने की धमकी देकर किशोर भाग निकला। पिता ने किशोर के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मटौंध थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन वर्षीय बालक रविवार को दोपहर घर के दरवाजे पर खेल रहा था। तभी 14 वर्षीय स्वजातीय किशोर उसे बिस्कुट खिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। मकान के पीछे कुछ दूर पर खलिहान में बालक के साथ किशोर ने कुकर्म किया।
घर में घटना के बारे में किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देकर किशोर भाग निकला। बालक ने घर आकर आपबीती माता-पिता को बताई। बालक को साथ लेकर थाने आए पिता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पिता की तहरीर पर थाने में किशोर के विरुद्ध धारा 377, 506 व पास्को एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कर ली। सोमवार को यहां जिला अस्पताल में पुलिस ने बालक का मेडिकल परीक्षण कराया। सूत्रों के मुताबिक मेडिकल रिपोर्ट में बालक के साथ कुकर्म की पुुष्टि हुई है। उधर, मटौंध थाने के उप निरीक्षक देवेंद्र मिश्रा ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार भी जल्द होगी।
विज्ञापन
-बिस्कुट खिलाने के बहाने ले गया साथ
-पिता की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज
-पुलिस ने बालक का कराया मेडिकल