फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   crime,village,police,woman,wife

सराफा व्यवसायी की हत्या में पत्नी से पूछताछ

Fri, 05 Feb 2021 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
crime,village,police,woman,wife
बदौसा। दस्यु प्रभावित क्षेत्र फतेहगंज थानांतर्गत जबरापुर गांव में दो दिन पूर्व सोने-चांदी के जेवर के कारोबारी 32 वर्षीय जितेंद्र सोनी की हत्या और लूट के मामले में बदमाश पुलिस को तीसरे दिन भी हाथ नहीं लगे। उधर, शक की सुई मृतक की पत्नी पर भी बताई जा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस ने पत्नी और रिश्ते की दो महिलाओं को थाने ले जाकर पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि खुलासे के काफी नजदीक हैं। उधर, जितेंद्र के शव का गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया। कुछ लोगों का कहना है कि बाइक सवार बदमाश हेलमेट से चेहरे ढके हुए थे। बघेलाबारी में जितेंद्र की दुकान के पास रहने वाले कुछ लोगों ने बताया कि दुकान बंद करते समय जितेंद्र के फोन पर किसी महिला की कॉल आई थी।
विज्ञापन

जितेंद्र ने बताया था कि दुकान बंद करके घर जा रहा है। पुलिस इस कॉल की डिटेल भी खंगाल रही है। उधर, बृहस्पतिवार को अंतिम संस्कार के फौरन बाद सीओ जितेंद्र की पत्नी नंदिनी सोनी और रिश्ते की दो महिलाओं को थाने ले गए। उनसे पूछताछ की जा रही है। अंतिम संस्कार के समय अतर्रा सीओ सहित कालिंजर, बदौसा, अतर्रा, फतेहगंज और पड़ोसी जनपद चित्रकूट के भरतकूप थाने की पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
दो घरों से जेवर, नगदी ले गए बदमाश
नरैनी। असलहाधारी बदमाशों ने क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में गृहस्वामियों के नाम लेकर दरवाजे खुलवाए और जेवर-नगदी पार कर दी। बुधवार की रात करतल चौकी क्षेत्र के नेढुआ गांव में रामू साहू के मकान में बदमाशों ने नाम लेकर दरवाजा खुलवाया और एक लाख रुपये और गुटखा-बीड़ी ले गए। काछिन पुरवा (नहरी) में सिकदार यादव के मकान से लड़की की शादी के लिए रखा जेवर और 50 हजार रुपये में हाथ साफ कर दिया। दोनों ने करतल चौकी पुलिस को सूचना दी। चौकी इंचार्ज रामचंद्र ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। जांच की जा रही है। (संवाद)
------------------
करंट से घायल
बबेरू। कोतवाली क्षेत्र के कलाना गांव का नीरज करहुली गांव में मजदूरी कर रहा था। सरिया काटते समय ऊपर से निकली बिजली लाइन से सरिया टच हो गई। करंट से वह घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी ले गए। वहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। (संवाद)

----------------
बाइक सवार घायल
नरैनी। सीमावर्ती मध्य प्रदेश के खोही गांव का राजकरण बाइक से रिश्तेदारी में कंपोडर पुरवा (बरुआ स्योढ़ा) आ रहा था। बृहस्पतिवार की शाम कालिंजर मार्ग पर गहिरा नाला के पास सामने से बालू लादकर आ रहे डग्गे ने टक्कर मार दी। उसे घायल अवस्था में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। कोतवाली प्रभारी रामचंद्र ने बताया कि वाहन को कब्जे में लिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed