फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   crime,gun shot,banda crime news

संदिग्ध हालात में खदान कर्मी के पैर में लगी गोली

Mon, 31 May 2021 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
crime,gun shot,banda crime news
खप्टिहा कलां। संदिग्ध हालात में रविवार की रात दो बजे बालू खदान कर्मी को अज्ञात बाइक सवार ने तमंचे से गोली मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। घायल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि, पुलिस भी घटना को संदिग्ध मान रही है। थाना पुलिस के मुताबिक, घटना के बारे में कोई भी स्पष्ट नहीं बता सका।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र अंतर्गत खप्टिहा कलां केन नदी स्थित 100/1 बालू खदान कर्मी बोड़ापुर (ग्वालियर, एमपी) गांव निवासी संजय सिंह का बेटा शिवम उर्फ सोम (19) रविवार को रात दो बजे बालूभरे ट्रक निकलवा रहा था। तभी बाइक पर अज्ञात दो लोग आए और इनमें से एक ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली उसके दाहिने पैर में घुटने के नीचे लगी, जिससे वह घायल होकर जमीन में गिर पड़ा। अन्य खदान कर्मियों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। घायल के मुताबिक वह हमलावरों को पहचान नहीं सका। अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन

सूचना पर थाना पुलिस घटनास्थल पहुंच गई। खदानकर्मियों और वहां मौजूद ट्रक चालकों व क्लीनरों से पूछताछ की। सीओ सदर सत्य प्रकाश शर्मा ने फोर्स के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। खदानकर्मी सुनील जैन से घटना की जानकारी ली। उधर, थाना इंस्पेक्टर उमेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। कुछ लोग आपसी विवाद भी बता रहे हैं। हर बिंदु पर जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास काफी ट्रक खड़े थे। खदानकर्मियों के अलावा चालक और क्लीनर भी मौजूद थे। कोई भी घटना के बारे में स्पष्ट नहीं बता सका। घायल शिवम की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिन पहले ही खदान में नियुक्त हुआ था
गोली से घायल शिवम सिंह उर्फ सोम 15 दिन पहले ही बालू खदान में बतौर कर्मचारी तैनात हुआ था। वह खदान में रहकर गुजर-बसर करता था। उसे खदान संचालक मेहनताना के रूप में 13 हजार रुपये देते थे। घायल के हवाले से पुलिस ने बताया कि हाल ही में नौकरी में लगे शिवम की किसी से रंजिश नहीं है। न ही किसी से कोई विवाद हुआ। गोली मारने की वजह नहीं पता चल पा रही। बाइक के निशान के सहारे आरोपियों को खोजने का प्रयास किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed