फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Creations are born from the womb of time: Gyan Ranjan

समय की कोख से जन्म लेती हैं रचनाएं : ज्ञानरंजन

Tue, 06 Feb 2024 02:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Creations are born from the womb of time: Gyan Ranjan
बांदा। सभी लेखक प्रेमचंद की रचनात्मक संतानें हैं। हमने कई कहानियों में उनकी परंपरा से खुद को जोड़ा है। समय की कोख से रचनाएं जन्म लेती हैं। आज हमारा समय खरीद-फरोख्त का है। ये बातें प्रतिष्ठित पत्रिका पहल के संपादक और वरिष्ठ लेखक ज्ञान रंजन ने सम्मान समारोह में कही।
विज्ञापन

रविवार को बड़ोखर खुर्द स्थित प्रगतिशील किसान प्रेम सिंह की बगिया में प्रतीक फाउंडेशन और देवेन्द्र खरे स्मृति शोध संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित समारोह में ज्ञानरंजन को ‘प्रेमचंद स्मृति कथा सम्मान’ से नवाजा गया। उन्हें 30 हजार रुपये का चेक, स्मृतिचिह्न, प्रशस्तिपत्र भेंट किया गया। देश के कई लेखक और साहित्यकार उपस्थित थे। ज्ञानरंजन ने कहा कि समय की कोख से हमारी रचनाएं जन्म लेती हैं। आज हमारा समय खरीद फरोख्त का है।
विज्ञापन

प्रसिद्ध आलोचक राजीव कुमार ने कहा कि 1960 के बाद ही हिंदी कहानी के मिजाज, तेवर और संरचना में आए बदलाव के प्रतिनिधित्व रूप ज्ञानरंजन हैं। प्रसिद्ध कहानीकार योगेन्द्र आहूजा ने कहा कि ज्ञानरंजन के पास गहरे सराेकारों से अर्जित भाषा है। जनमत पत्रिका के संपादक रामजी राय ने कहा कि ज्ञानरंजन की कहानियां धीरज, सादगी, मेहनत के मूल्यों को लेकर चलती हैं। समारोह का संचालन जनवादी लेखक संघ के सुधीर सिंह ने किया। प्रेमसिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह संयोजक और प्रतीक फाउंडेशन संस्थापक मयंक खरे ने कथा सम्मान की 17 वर्ष की यात्रा का जिक्र किया। कहा कि ज्ञान रंजन का सम्मान बांदा शहर का सम्मान है। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ आलोचक चंचल चौहान ने की।


इनसेट...

समारोह के दूसरे सत्र में देवेंद्रनाथ खरे स्मृति व्याख्यान हुए। वक्ताओं ने ‘संस्कृति का सवाल और साहित्य सृजन की चुनौतियां’ विषय पर विचार व्यक्त किए। आलोचक बृजेश यादव और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. प्रणय कृष्ण ने संबोधित किया। अध्यक्षता पत्रिका संपादक संजीव कुमार ने की। संचालन नीलाभ खरे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed