फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Created constituency BJP charge

भाजपा ने बनाए विधानसभा क्षेत्र प्रभारी

Sun, 16 Oct 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 16 Oct 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Created constituency BJP charge
BJP

भाजपा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह चौहान ने बुंदेलखंड के विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों की सूची जारी कर दी है।  जालौन जिले की माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी पूर्व जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह गुर्जर, कालपी की जिम्मेदारी उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री डॉ. दिलीप सेठ और उरई की जिम्मेदारी पूर्व जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह कैथवां को दी गई है।

विज्ञापन


बांदा सदर की जिम्मेदारी पूर्व महामंत्री राम सुफल सिंह को सौंपी है। बबेरू विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी पूर्व मंडल अध्यक्ष कल्लू राजपूत को बनाया है। तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी निवर्तमान जिला मंत्री विजय पाल सिंह और नरैनी का प्रभार पूर्व विधानसभा प्रभारी कमलेश अवस्थी को सौंपा गया है।
विज्ञापन


हमीरपुर जिले की राठ विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी पूर्व क्षेत्रीय मंत्री सुनील पाठक और हमीरपुर सदर की जिम्मेदारी पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गोपीराम राजपूत को दी गई है। चित्रकूट जिले में सदर क्षेत्र की जिम्मेदारी पूर्व जिला मंत्री राकेश कुमार नामदेव और मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रभार पूर्व सामाजिक न्याय मोर्चा सह संयोजक उत्तर प्रदेश राजेश जायसवाल को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महोबा विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी पूर्व जिलाध्यक्ष दिग्विजय दुबे और चरखारी विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी पूर्व जिला महामंत्री भागवतजी गुप्त को बनाया है। झांसी विधानसभा सीट की जिम्मेदारी पूर्व जिला उपाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा, बबीना की पूर्व जिला कार्यसमिति सदस्य अशोक श्रीवास्तव, मऊरानीपुर की पूर्व जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मीप्रसाद समेले और गरौठा की पूर्व मंडल अध्यक्ष भीम प्रताप सिंह को दी जिम्मेदारी दइ गई है।


ललितपुर जिले की महरौनी विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी पूर्व जिला उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद कुशवाहा और ललितपुर विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी पूर्व जिला उपाध्यक्ष रघुवीर शरण तिवारी को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed