फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Cracks on the approach road to the Bagen River bridge.

Banda News: बागेन नदी पुल के एप्रोच मार्ग पर दरारें

Sat, 05 Sep 2026 10:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 05 Sep 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Cracks on the approach road to the Bagen River bridge.
फोटो-21-पैलानी डेरा जाने वाली सड़क पर आई दरारें और गुजरता डंपर। संवाद
नरैनी/पैलानी। बारिश के बीच नरैनी क्षेत्र में बांदा-कालिंजर राज्य मार्ग पर बरछा स्थित बागेन नदी पुल का एप्रोच मार्ग कई जगह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

इंटरलॉकिंग में दरारें आने के साथ कई जगह फर्श भी टूट गई है। वहीं पैलानी में केन नदी पुल के आगे पैलानी डेरा की ओर जाने वाली लोक निर्माण विभाग की सड़क कई जगह धंस गई है।
नरैनी क्षेत्र में बागेन नदी पुल की एप्रोच रोड पर लोक निर्माण विभाग के नामित ठेकेदार की ओर से तटबंध को दुरुस्त कराने का काम चल रहा था। इसी दौरान पुल के पास का हिस्सा धंस गया। सड़क पर दरारें आने से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

सूचना पर जिलाधिकारी अमित आसेरी मौके पर पहुंचे और सड़क व पुल की एप्रोच मार्ग का निरीक्षण किया। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने ठेकेदार के काम की जांच कर कार्रवाई की मांग की। डीएम ने कार्य की स्थिति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित ठेकेदार के खिलाफ जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैलानी कस्बे में केन नदी पुल के आगे पैलानी डेरा की ओर जाने वाली सड़क कई जगह धंस गई है। लोक निर्माण विभाग ने क्षतिग्रस्त हिस्से पर मिट्टी से भरी बोरियां और सुरक्षात्मक पन्नी लगाकर लोगों को सचेत किया है। एसडीएम पैलानी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया है।

बारिश के बाद सड़क का दुरुस्तीकरण कराया जाएगा। इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा के लिए एहतियाती कदम उठाए गए हैं।

----
गहरी दरारें गिट्टी-मौरंग से भरीं, खतरा बरकरार
बदौसा। नेशनल हाईवे-35 पर बागेन नदी पुल की एप्रोच रोड में पड़ी गहरी दरारों की लोक निर्माण विभाग ने शुक्रवार को अस्थायी मरम्मत कराई। निर्माण खंड की टीम ने गिट्टी, सीमेंट और मौरंग डालकर दरारें भर दीं। ग्रामीणों ने इसे स्थायी समाधान नहीं मानते हुए सड़क की तकनीकी जांच और मजबूत तरीके से स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि बारिश में सड़क दोबारा धंसने पर भारी वाहनों के लिए हादसे का खतरा बना रहेगा। (संवाद)

फोटो-21-पैलानी डेरा जाने वाली सड़क पर आई दरारें और गुजरता डंपर। संवाद

फोटो-21-पैलानी डेरा जाने वाली सड़क पर आई दरारें और गुजरता डंपर। संवाद

फोटो-21-पैलानी डेरा जाने वाली सड़क पर आई दरारें और गुजरता डंपर। संवाद

फोटो-21-पैलानी डेरा जाने वाली सड़क पर आई दरारें और गुजरता डंपर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed