{"_id":"5f4fddc48ebc3e53b40f0b06","slug":"cowboy-missing-for-24-hours-fear-of-untoward-banda-news-knp58033456","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय की परीक्षा में 99 परीक्षार्थी गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय की परीक्षा में 99 परीक्षार्थी गैरहाजिर
विज्ञापन
Cowboy missing for 24 hours, fear of untoward
- फोटो : BANDA
बांदा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के दूसरे दिन बुधवार को 1569 परीक्षार्थियों में 99 अनुपस्थित रहे। 1470 ने परीक्षा दी। कोरोना संक्रमण के चलते मार्च माह में लॉकडाउन लागू होने पर बीए, बीएससी, एमए की परीक्षाएं स्थगित हो गई थीं। अब अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं की परीक्षा हो रही है।
नोडल अधिकारी व महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. दीपाली गुप्ता ने बताया कि जिले के 25 केंद्रों में परीक्षा हो रही है। बुधवार को प्रथम पाली में 423 छात्रों में 22 व 659 छात्राओं में 43 और द्वितीय पाली में 168 छात्रों में 16 व 319 छात्राओं में 18 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा सोशल डिस्टेसिंग के साथ कराई जा रही है। एक कक्ष में 15 से 20 परीक्षार्थियों को बैठाया गया। उधर, जेएन महाविद्यालय के आंतरिक उड़नदस्ते के डॉ. केएस कुशवाहा, डॉ. रोहित सिंह, डॉ. अशोक सिंह, डॉ. कुंदन सिंह, डॉ. रामभद्र त्रिपाठी, डॉ. आशुतोष तिवारी, डॉ. अर्चना खरे व नवल किशोर ने परीक्षार्थियों की तलाशी ली। कोई परीक्षार्थी नकल में नहीं पकड़ा गया। मुख्य गेट पर परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग हुई। हाथों को सैनिटाइज कराया गया।